देश

national

खरमास की हुई समाप्ति शुभ घड़ी का हुआ आगमन, शादी ब्याह आदि के बने योग

Saturday, January 14, 2023

/ by Today Warta




राकेश केशरी

कौशाम्बी। शनिवार को मकर संक्रांति पर्व लोगों ने धूमधाम से मनाया। गंगा-घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ भोर से ही पहुंचने लगी थी। कड़ा के कुबरी गंगा घाट कालेश्वर घाट हनुमानघाट बाजार घाट अकबरपुर घाट असदपुर घाट कड़ा में गंगा स्नान करने के बाद श्राध्दालुओ ने मां शीतला की दरबार में खिचड़ी चढ़ाई। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था चाकचैबंद करने के लिए। कड़ाधाम कोतवाली प्रभारी अभिलाष तिवारी मयफोर्स सुरक्षा के दृष्टिगत भोर से ही भक्तों की सुरक्षा में डटे रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में सात पॉइंट बनाये गये। स्नान के बाद श्रंध्दालुओ ने माता शीतला के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर तिल का दान गरीबों में किया गया। हर हर गंगे, जय जय गंगे के उद्घोष के साथ लोगों ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोग एक दूसरे को बधाई देने में भी मशगूल रहे। पर्व को लेकर जमकर तिलकुट, दही, लाई और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की खरीदारी दिन भर होती रही। त्योहार को लेकर गंगा जी में सुबह सुबह स्नान के लिए श्रद्धालुगण पहुंचे। भक्तों ने डुबकी स्नान के बाद लोगों ने भुने हुए दाने व गुड़ से बनी मिठाई व खिचड़ी खाई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'