राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की एक शोकसभा चण्डी मंदिर परिसर में आयोजित की गयी। सभा में देवीप्रसाद पाराशर (प्रभुजी) की धर्मपत्नी श्रीमती लता पाराशर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। महासंघ ने शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन धारण कर ईश्वर से मंगल कामनाएं कीं। सभा में जी.एस.तिवारी, रामकिशोर रिछारिया, राम रावत, दुर्गाप्रसाद कांकर, श्यामाकांत, इन्द्रेश तिवारी, विवेक तिवारी, विनोद, श्रीराम बुधौलिया, गिरीश शर्मा, नीरज, विक्रान्त रावत, महेन्द्र देवलिया आदि मौजूद रहे।

Today Warta