देश

national

गणतंत्र दिवस मनाने के साथ ही कांग्रेस ने की हाथ से हाथ जोड़ो, कार्यक्रम की शुरुआत

Friday, January 27, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर 74 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस एवं महापुरुषों के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि आजादी के साथ देश को सिस्टम से चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता हुई। जिसे 26जनवरी 1950 को डा.भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व वाली संविधान सभा द्वारा देश को समर्पित किया गया, जिसे सहर्ष आत्मसात किया गया। हमारे देश का संविधान सम्पूर्ण विश्व में सबसे श्रेष्ठ है। साथ में यह भी कहा कि भले ही हमारे देश का संविधान विश्व के सभी संविधानों से अच्छा हो लेकिन यदि हमारी कार्यपालिका शासन चलाने वाले लोगों के मन में यदि खोट हो तो कैसा भी संविधान हो काम नहीं कर सकता। इस दौरान जिला महासचिव राकेश रजक एड. ने कहा कि हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रतापूर्ण जीवन जीने का अधिकार देता है। साथ ही अधिकारों के बावजूद संविधान में देश के नागरिकों को कर्तव्य निर्वहन करने का भी बताया गया है अर्थात अधिकारों के साथ-साथ हमारे लिए कर्तव्य भी बहुत महत्वपूर्ण हैं जिससे हम देश को आगे ले जा सकते हैं। किसी भी देश की तरक्की में देश के नागरिकों के कर्तव्य बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। विचार गोष्ठी के बाद कांग्रेस पार्टी की महासचिव दीदी प्रियंका गांधी के आह्वान पर प्रदेश में शुरू किया जा रहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत शनिचरा चौराहा से होते हुए घंटाघर पर जाकर महात्मा गांधी एवं चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तदोपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बृजनंदन किलेदार की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान महावीरपुरा से होते हुए रावतपुरा, चौबयाना, अंबेडकर पुरा से होते हुए आजाद चौक पर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान बच्चों बुजुर्गों से कांग्रेस पार्टी से जुडऩे आग्रह और आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, पूर्व नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, पीसीसी बहादुर अहिरवार एड, पवन विश्वकर्मा, पुनीत देवलिया एड, अश्लम खान, अशोक स्वर्णकार, जाहर सिंह पटेल, वैभव जैन एड,. शोभा राजे, रेखाराजा गौर, नीतू झा, डा.राम सिंह यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, कुलदीप पाठक, विवेक मिश्रा, संजय जाटव, जीवन लाल, जाहर सिंह राजपूत, अजय कुशवाहा, मुकेश रजक, नागेश रजक, महेंद्र कुमार, सुनील अहिरवार, राहुल सेन, सत्येंद्र राजपूत, जितेन्द्र कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'