देश

national

गली-गली में रावण हैं इतने* राम कहां से लाऊं मनोज तिवारी

Wednesday, February 1, 2023

/ by Today Warta



स्वामी पर तंज कसते हुए कहा- इनका काम है साधु-संतों को टारगेट करना

प्रयागराज। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को निशाने पर लेते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, 'हर युग में राक्षस होते हैं। कभी रावण राक्षस था तो कभी कंस राक्षस था। कभी खर दूषण राक्षस था तो कभी कुंभकरण। इस युग में भी हमको कई राक्षस दिख रहे हैं। राक्षस हमेशा साधु-संतों को टारगेट करते हैं। हमेशा यज्ञ विध्वंस करते हैं। इस युग में भी कुछ लोग वही कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रभु श्रीराम की कृपा चल रही है और पूरा देश रामराज्य की तरफ बढ़ रहा है।'मनोज तिवारी ने कहा, 'राम जी के बारे में लोग तरह-तरह की बात बोल रहे हैं। इसमें कौन आश्चर्यजनक की बात है? राक्षस लोग क्या करते थे? महात्माओं के आश्रम को उजाड़ देते थे। यज्ञ में हड्डी और मांस डाल देते थे। भैया चाहे महिषासुर हो या रावण हो, चाहे कंस हो। इसके लिए राम, कृष्ण और दुर्गा को तरह-तरह का रूप लेकर आना ही पड़ता है। अब आप लोग पूछेंगे कौन हैं राम? तो गीत गुनगुनाकर कहा, 'गली-गली में रावण है तो इतने राम कहां से लाऊं' अपने अंदर राम जगाएं, अपने अंदर कृष्ण जगाएं।'

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'