देश

national

नशेडी युवक ने महिला का पकड़ा हाथ,जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Monday, February 6, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

सिगरेट देते समय कलाई पकड़कर महिला का खींचा था हाथ

कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र में एक गांव की महिला ने ब्लाक प्रमुख भगवतपुर के बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ब्लाक प्रमुख के बेटे ने नशे में धुत होकर उसकी कलाई पकड़ करके अपनी तरफ खींचा। शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में छेड़खानी समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है। पिपरी थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि भगवतपुर ब्लॉक प्रमुख मालती देवी सोनकर का बेटा अर्जुन उर्फ मिथुन पुत्र गेंदालाल 3 फरवरी की रात करीब 10 बजे नशे में धुत होकर उसकी दुकान पर आया। उसने सिगरेट की मांग की। महिला ने आरोपी युवक को सिगरेट देने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। तभी आरोपी अर्जुन उर्फ मिथुन ने महिला का हाथ कलाई से पकड़कर अपनी तरफ बुरी नियत से खींचा। पीड़ित ने शोर मचा कर अपना बचाव करने की कोशिश की। जिस पर आरोपी अर्जुन ने पीड़ित को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने 4 फरवरी को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस में शिकायत पत्र लेकर जांच शुरू कर दी। 24 घंटे की जांच के बाद पिपरी थाना पुलिस ने आरोपी युवक अर्जुन और मिथुन के खिलाफ 5 फरवरी की देर रात आईपीसी की धारा 354,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण सिंह के मुताबिक पीड़ित महिला का शिकायती पत्र पुलिस को प्राप्त हुआ। जिसमें जांच के उपरांत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'