राकेश केशरी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजवाया पोस्टमार्टम,परिजनो में मचा कोहराम
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव कमरे से फंदे से लटका मिला। उसने मां की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के मुताबिक मृतक पिछले कई दिनों से परेशान दिख रहा था। पूछने पर उसने किसी से कुछ नहीं बताया। बेटे की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। कोखराज थाना क्षेत्र के साईं का पूरा गांव निवासी पप्पू (41) पुत्र स्व0 बद्री प्रसाद ने कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि बेटा मेहनत मजदूरी कर घर चला रहा था। वह सुबह काम पर गया, लेकिन जल्दी वापस आ गया। बिना किसी को कुछ बताए अपने कमरे में चला गया। काफी देर बाद जब बाहर नहीं निकला तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोने की आशंका पर खिड़की से देखा तो पप्पू छत के चुल्ले से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था। शोर मचाकर घर वालों ने पड़ोसियों को एकत्रित किया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया पांच महीने पहले ही बड़ी लड़की रीना की शादी की थी। उसके दूसरे बच्चे अन्नू, मन्नू, मनीषा, बबिता, अंशिका और लड़का अंशु अब किसके सहारे रहेंगे। उनके घर का कमाने वाला शख्स चला गया। इंस्पेक्टर कोखराज तेज बहादुर सिंह चंदेल ने बताया पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। आर्थिक तंगी आत्महत्या वजह बताई जा रही है।