देश

national

तीन सौ से अधिक साधु साध्वियों के किए दर्शन

Wednesday, February 8, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

युग प्रतिक्रमण, यति सम्मेलन, विरागोदय महोत्सव पथरिया में सम्मिलित हुए जनपद के श्रद्धालु

ललितपुर। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया में गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज एवं 300 दिगम्बर जैन साधु-साध्वियों के सान्निध्य में चल रहे। युग प्रतिक्रमण, यति सम्मेलन, विरागोदय महोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जनपद से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस महोत्सव में आचार्य विरागसागरजी महाराज के 300 से अधिक साधु, साध्वियों को एक मंच पर दर्शन पाकर श्रद्धालु अपने आपको को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। आचार्यश्री के शिष्य पूरे देश के विभिन्न स्थानों से हजारों किलोमीटर की पदयात्रा कर पथरिया पहुँचे हैं। मड़ावरा जैन समाज से बस और पर्सनल वाहन द्वारा लगभग 200 जैन श्रद्धालु पथरिया आयोजन में सम्मिलित होने पहुँचे हैं। वहीं नगर के अटा जैन मंदिर से श्रद्धालु बस द्वारा पथरिया पहुँचे है। यह सिलसिला निरन्तर जारी है। उल्लेखनीय है प्रत्येक पांच वर्ष में उक्त युग प्रतिक्रमण और यति सम्मेलन का आयोजन विशाल स्तर पर होता है। 2017 में यह आयोजन अतिशय क्षेत्र करगुवा जी झांसी में हुआ था। पथरिया में महोत्सव के अंतर्गत 1 फरवरी से 15 फरवरी तक विद्वत संगोष्ठी, पत्रकार-संपादक सम्मेलन, बुद्धि जीवी सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह, ज्योतिष सम्मेलन, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, कवि सम्मेलन जैसे अनेक आयोजन हो रहे हैं जिसमें पूरे देश से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'