देश

national

कृषि कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला : बु.वि.सेना

Wednesday, February 8, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

भ्रष्टाचार में लिप्त कृषि कार्यालय के विरोध में बु.वि.सेना ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

ललितपुर। बुन्देलखण्ड विकास सेना के जिला कमांडेन्ट सुधेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कृषि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और लालफीताशाही के विरोध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि ललितपुर का कृषि कार्यालय एक ऐसा कार्यालय है जहां पर बगैर सुविधा शुल्क के एक इंच भी फाइल नहीं आगे बढ़ती है। दूरदराज से आये गरीबों व किसानों का जमकर आर्थिक शोषण हे रहा है। दलालों का बोलबाला है। कई महीनों से किसान  फसल बीमा के क्लेम के लिए चक्कर लगा रहे हैं परंतु उन्हें फसल बीमा का क्लेम नही मिला। कोई भी कार्य बगैर दलालों के नहीं हो पाता है। गरीब किसान दूरदराज से किराया लगाकर अपने काम के लिए शहर आता है। कोई भी रिपोर्ट लगवाने पर उनसे सुविधा शुल्क मांगा जाता है और उसे काम पूरा कराने के लिए महिनों सरकारी कार्यालयों  के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि जहां एक ओर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके अन्तर्गत किसानों की आय दुगनी करने के मकसद से सरकार किसान हितैषी योजनाएं चला रही है जिसमें प्रधान मंत्री किसान सम्माननिधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सिंचाई योजना शामिल है, वहीं दूसरी ओर कृषि विभाग भ्रष्टाचार और लाल फीताशाही के चलते सरकारी योजनाओं को पलीता लगा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अभी कुछ दिन पूर्व कृषि विभाग में ऑनलाइन टोकन प्रणाली से कृषि यंत्रों के लिए विभागीय बेबसाइट पर बुकिंग के लिए समय निर्धारित किया गया था तथा निर्धारित समय पर साइट ओपन न करके दलालों को टोकन जनरेट करा दिये, जबकि किसान कम्प्यूटर पर ध्यान लगाये बैठे रहे। इस तरह से कृषि विभाग मनमानी और तानाशाही करके मनचाहे लोगों को टोकन देकर दलाली पृथा को बढ़ावा दे रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जिलाधिकारी कृषि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की गहन जांच कराये तथा दलालों पर कठोर कार्यवाही कर किसानों को शोषण से बचाने की मांग उठायी। ज्ञापन देते समय कदीर खां, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह, विनोद साहू, पुष्पेन्द्र शर्मा, पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, नन्दराम कुशवाहा, नंदू सोनी, कमलेश मैनवारा, आरिफ, अजय आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'