राजीव कुमार जैन रानू
मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में हुआ प्रथम अभिषेक
ललितपुर। निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में आज ज्ञानोदय नगर में नव स्थापित मुनिसुव्रतनाथ मंदिर पर कलशारोहण एवं मूलनायक भगवान का प्रथम अभिषेक शान्तिधारा हुई जिसमें उपस्थित धर्मालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ दर्शन लाभ लिया। अभिनंदनोदय तीर्थ से मुनि सुधासागर महाराज एवं संघस्थ मुनि पूज्य सागर महाराज एलक धैर्यसागर महाराज क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज का ज्ञानोदय नगर के लिए विहार हुआ जहां उनकी अगुवाई सैकडों की संख्या में उपस्थित श्रावकों ने की। मुनिश्री के सानिध्य में नव स्थापित मुनिसुव्रतनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक शान्तिधारा पुण्र्याजक परिवार ने की जवकि कलशारोहण का पुण्र्याजन किया। इसके साथ ही पुण्र्याजक परिवारों ने नवीन चौबीसी की शिखरों पर कलशारोहण किया। मूलनायक वेदिका पर ध्वजारोहण किया गया। मध्यान्ह में मुनिश्री ज्ञानोदय नगर से विहार करते हुए चन्द्रप्रभु जिनालय डोढाघाट मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर प्रबंधक व श्रावकों ने मुनिश्री का पादप्रक्षालन कर अगुवाई की। मुनिश्री के सानिध्य में मूलनायक चन्द्रप्रभु भगवान को वेदिका पर उच्चासन विराजमान के उपरान्त शान्तिधारा की गयी। इसके उपरान्त मुनिश्री का पदविहार अभिनंदनोदय तीर्थ के लिए हुआ जहां वहुचर्चित जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में मुनिश्री सुधासागर महाराज ने श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Today Warta