देश

national

बार प्रीमियर लीग : जय माई क्रिकेट क्लब को हराकर मारुति नंदन इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला

Wednesday, February 8, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

'विजेता टीम को प्रदान की गई ट्रॉफी व बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, उपविजेता को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी,

'रोहित राजा को मिला मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रदान की गई एलईडी टीवी, मैन ऑफ द मैच बने आशीष यादव खैलार'

बार।भारतीय जनता पार्टी मंडल बार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में कस्बा बार में चल रहे बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को चले गए फाइनल मुकाबले में मारुति नंदन इलेवन ने जय माई क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जेके सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन उपस्थित रहे। मारुति नंदन इलेवन व  जय माई क्रिकेट क्लब के मध्य खेले गए मैच में जय माई क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मारुति नंदन इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही सलामी बल्लेबाज गिरजा शंकर 8 रन, बॉबी राजा 1 रन, कृष्णा यादव झांसी बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए। ऐसे में बल्लेबाजी करने उतरे आशीष यादव खिलौने 34 गेंदों में 11 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 82 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। मारुति नंदन इलेवन ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय माई क्रिकेट क्लब को धन्यवाद रविंद्र राजा खोखरा 21 रन राजा ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन मारुति नंदन इलेवन के शानदार गेंदबाजी की बदौलत जय माई क्रिकेट क्लब लक्ष्य को पाने में असफल रही। जय माई क्रिकेट क्लब 14 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई। जमाई क्रिकेट क्लब की ओर से मोनू राजा 29 रन व शिवम राजा मैलवारा 20 रन खिलाड़ी खड़ा नहीं कर सका। मारुति नंदन क्रिकेट क्लब ने जय माई क्रिकेट क्लब को 52 रनों से हराकर फाइनल का खिताब जीत लिया।

टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जय माई क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी रोहित राजा को दिया गया, उन्हें एलईडी टीवी प्रदान की गई।फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आशीष यादव खेलार को दिया गया उन्होंने शानदार 84 रन की पारी खेली। आयोजन कमेटी द्वारा विजेता टीम को बजाज पल्सर मोटरसाइकिल व उप विजेता टीम को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की गई। टूर्नामेंट के आयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया व गुड्डे राजा चौहान ने टूर्नामेंट में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जेके सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, रुचिका बुंदेला चंद्रशेखर दुबे, रुचि गुप्ता, सरिता जी, बंटू सनातनी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी,केपी राजा,डॉ.राजेन्द्र कुशवाहा,रोहित गुप्ता,राहुल यादव,पुष्पेंद्र जैन,कमलेश पुरोहित,हेमेंद्र परमार,सतेन्द्र परमार,सेवेन्द्र परमार,हीरेंद जैन आदि लोग उपस्थित रहे।टूर्नामेंट में अंपायर का कार्यभार बब्बू राजा, संदीप नामदेव एवं स्कोरर रानू राजा चौहान व कमेंट्री राम लखन यादव,अमन राजा व अभिषेक परमार द्वारा की गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'