देश

national

जीवन शिल्प इण्टर कॉलेज में 12वीं के छात्र छात्राओं को दी विदाई

Wednesday, February 8, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

बानपुर/ललितपुर। जीवन शिल्प इंटर कॉलेज में 12वी के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे सर्व प्रथममुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।प्रबंधन डॉ.विकास जैन ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र शिक्षक के कार्यों का विषय, शिक्षक के विचारों का लक्ष्य और शिक्षक के प्रयासों की प्रशंसा बन जाते हैं। हम ने तुम को शिक्षा दी है;यह भी सच है कि हमने भी आप सभी से बहुत कुछ सीखा है।यह एक लंबी यात्रा थी जो भविष्य में कुछ बेहतर करने की आपकी इच्छा के कारण बहुत जल्दी बीत गई। इस स्कूल ने आपका बचपन और किशोरावस्था देखी है, और अब आप अपने जीवन के वयस्कता चरण में प्रवेश कर रहे हैं। आपके बचपन में आपसे निपटना हमारे लिए बहुत कठिन काम था;यह आपके वयस्कता में आसान हो गया। हमने जो किया (चाहे अच्छा हो या बुरा) आप सभी को भविष्य के लिए आकार देने और आपको देश के लिए अच्छा इंसान बनाने की प्रक्रिया थी। समारोह में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान खेल प्रतियोगिता मे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को शीलड,मैडल एवं प्रमाण पत्र देख कर सम्मानित किया गया। 11वीं के छात्र छात्राओं ने 12वीं के छात्र छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया।समारोह मे मनोहर लाल पुष्पकार,अशोक श्रीवास्तव नरेन्द्र कुमार जैन टीकमगढ़,आनंद जैन कमल सिंह, सुमित कुमार,प्रधानाध्यापक मनोज पुष्पकार,संतोष तिवारी,ग्यासीराम  कुशवाहा,दीपक नामदेव,राकेश नामदेव,राकेश घोष,दिवस रावत,रोहित यादव राजौरिया,सुनील कुमार,राजकुमार विश्वकर्मा,सत्यम नामदेव विशाल साहू,ललित नामदेव,आरती चौहान,मोहनी झाँ,अनुष्का यादव,राधिका यादव,उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफ़ल संचलन छात्रा प्रीति सूर्या,नैंशी यादव ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'