देश

national

सेवामित्र पोर्टल पर करायें पंजीकरण

Wednesday, February 8, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। प्रभारी रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव ने अवगत कराया है कि सेवायोजन विभाग के द्वारा डोर-टू-डोर सेवायें उपलब्ध कराने हेतू सेवामित्र पोर्टल को विकसित किया गया है। वर्तमान में जनपद ललितपुर मे भी विभिन्न सेवायें यथा आर.ओ. रिपेयर, ए.सी. रिपेयर, टैक्सी बुकिंग, ड्राइवर सेवा, मैनपॉवर सर्विस, एवं कम्प्यूटरप्रिन्टर रिपेयर इत्यादि प्रदान करने वाले सेवाप्रदाता, सेवामित्र पोर्टल पर ऑनबोर्ड हो चुके हैं। बताया कि मेसर्स न्यू राठौर ट्रेवल्स एण्ड प्लेसमेण्ट एजेन्सी टैक्सी, कार की सेवायें, मेसर्स बेस्ट डील, आई0टी0 हार्डवेयर एण्ड सर्विसेज की सेवायें, सुपर कम्प्यूटरर्स आई.टी. हार्डवेयर एण्ड सर्विसेज की सेवायें, न्यू मेजिक केयर, ललितपुर ए.सी. सर्विस एण्ड रिपेयरिंग की सेवायें, निरंजन सेल्स एण्ड सर्विसेज आर.ओ. सर्विस, रिपेयर एण्ड वाटर प्यूरीफायर की सेवायें एवं राज सिक्यूरिटी प्लेसमेण्ट एण्ड अर्थमूवर्स, मेनपॉवर की सेवाये, श्री सांई इण्टरप्राईजेज प्लम्बिंग, मां पीताम्बरा ट्रेवल्स एजेन्सी टैक्सी, कार की सेवायें। साथ ही अन्य सेवाप्रदाता भी सेवामित्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। समस्त जनपदवासी एवं कार्यालयाध्यक्ष उपरोक्त सेवाओं को सेवामित्र पोर्टल की वेवसाइट पर या गूगल प्लेस्टोर से एप को डाउनलोड कर अथवा सेवामित्र कॉल-सेन्टर के टोल फ्री नं. 155330 पर बुकिंग कर सकते हैं। आम नागरिकों को अवगत कराना है कि वे सेवामित्र पोर्टल से सर्विस बुकिंग कर विभिन्न सुविधाओं का घर बैठे लाभ ले सकते हेै।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'