राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। रविवार को गोविन्द सागर बांध के पास स्थित रेन्ज में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर गोविन्द सागर बांध चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मृतक युवक के दामाद आशीष नायक जिन्होंने मृतक का नाम लक्ष्मी नारायण है, जो कि मडावरा निवासी बताए जा रहे हैं। युवक के साथ एक थैला भी मिला है दमाद का कहना है की कल रात से फोन बन्द आ रहा था तो परिजनों ने समझा की कही पूजा पाठ करने गए होंगे।

Today Warta