मुख्यालय के चंद दूरी पर लगा गंदगी का अंबार जिम्मेदार मौन
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकासखंड जसरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जसरा ब्लॉक मुख्यालय के कुछ ही दूरी पर स्थित है जबकि गो आश्रय स्थल रेरा जाने के लिए यही एक मुख्य मार्ग है सक्षम अधिकारियों का हमेशा ही आना जाना लगा हुआ रहता है बावजूद इसके कूड़ा, करकट, गंदगी का अंबार लगा हुआ है और नालियां बजबजा रही है फिर भी सक्षम अधिकारियों एवं प्रधान को यह क्यों नहीं दिखाई देता यह अपने आप में बहुत बड़ा अहम सवाल खड़ा कर रहा है। जबकि वर्तमान भाजपा शासनकाल में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए सड़कों तक में झाड़ू लगाया गया परंतु मुख्यालय के नजदीक गंदगी को देखकर ऐसा लगता है जैसे प्रधान ने भाजपा शासनकाल को बदनाम करने का मन बना लिया है क्योंकि गंदगी के कारण लगातार मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से कई बीमारियां भी लगातार जन्म ले रही है जिसे गरीब जनता का धन और परेशानियों का सबब वहीं मौजूद डॉक्टरों की जेब भरने में अहम भूमिका निभा रहा है या फिर यह माना जाए कि डॉक्टरों की जेब भरने में जसरा ग्राम के मुखिया का अहम रोल भी शायद कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

Today Warta