देश

national

बाइक और स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर में दो गंभीर

Monday, February 20, 2023

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्र

बारा।नारीबारी पुलिस चौकी से महज दो किमी की दूरी पर बीती रात तेज रफ्तार बाइक सवार सामने आए आ रही स्कूटी में जा टकराया,जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।राहगीरों से सूचना मिलने पर चौकी पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया।इस हादसे में घायल युवक शुभम सिंह पुत्र पुष्पराज सिंह निवासी ग्राम मैदा के द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी गौरव सिंह पुत्र सुधाकर सिंह को नागपुर जाने के लिए बस  पकड़वाने के लिए नारीबारी जा रहे थे।तभी गलत दिशा से आ रही स्कूटी सवार चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने बताया कि दोनों घायल युवक अधिक मात्रा में शराब पिये हुए हैं।जिसमें गौरव सिंह पुत्र सुधाकर सिंह का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। हादसे की सूचना राहगीरों से मिलते ही चौकी प्रभारी नारीबारी संतोष सिंह ने बताया कि घायल युवक कौंधियारा थाना क्षेत्र के मैदा गाँव के रहने वाले हैं।जिसकी जानकारी घायल युवकों के परिजनों को भी दे दी गई है।घायलों का नारीबारी के ही एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जबकि देखा जाये तो शराब के नशे में धुत होकर बाइक चलाने वाले युवकों की वजह से ही शाम के समय दुर्घटनाएं होती हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'