देश

national

भरवारी में स्वच्छ जागरूकता अभियान सुस्त,गलियों में पसरी गंदगी

Wednesday, February 15, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

चोक नालियां विकास के दावे की खोल रही पोल

कौशाम्बी। भरवारी नगर पालिका में स्वच्छ जागरूकता अभियान महज कागजी कोरम साबित हो रहा है। गलियों में गंदगी पसरी हुई है। नालियां जगह जगह चोक है। डंपिंग हाउस भले खाली हो लेकिन कस्बे के अंदर खाली जगह कूड़े के ढेर से पटी हुई है। इसके बाद भी अफसर आॅल इज वेल बता रहें है। भरवारी नगर पालिका में विकास योजनाओं में हो रही धांधली से कस्बे में विकास के सपनों को पंख नहीं लग पा रहें है। आरोप है कि नगर पालिका में सम्मलित गांव की गलियों से लेकर कस्बे तक अव्यवस्थाओं का अम्बार है। गलियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। नालियों चोक होने से जल जमाव हो रहा है। इससे कस्बे में लोग तमाम तरह की संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहें है। साथ ही कूड़ा गाड़ी लोगों के घरों में नहीं जा रही है। इससे मजबूरी में खाली जगह देखकर कस्बे के अंदर कूड़ा फेक रहें है। इससे नगर का वतावरण भी दूषित बना हुआ है। कस्बाईयों ने मामले की शिकायत अफसरों से किया है।








Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'