देश

national

नालियां चोक, गलियों में जलभराव व गंदगी का लगा अंबार

Wednesday, February 22, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

मलबे के ढेर नियमित सफाई का खोल रहे हैं पोल

कौशाम्बी। नगर को स्वच्छ रखने का कार्य नगर पंचायत का है। लेकिन सिराथू नगर पंचायत इसके लिए शुरू से उदासीन रही। जिसका खामियाजा यहां के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड नं 11 में टूटी नालियां में भरा पानी विकास कार्यों की पोल खोल रहा है। नाली चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में सड़कों से वाहन गुजरने पर गंदे पानी की छीटें लोगों पर पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चे का भी आवागमन बना रहता है। जिसके लिऐ वार्ड निवासियों के द्वारा शिकायत किए जाने पर भी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। सिराथू नगर पंचायत साफ सफाई के मामले में गंभीर नहीं है। नगर के कई मोहल्लों में कचरा बिखरा हुआ है। नालियां गंदगी से बजबजा रही है। लोग बदबूदार माहौल में जीने को मजबूर है। नगर में कई जगह नालियों की सफाई नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी में से लोग आने जाने को मजबूर हैं। नालियों से पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वार्डों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। नगर के कई वार्डो में नाली के पास ही पेयजल के पाइप लाइन का विस्तार किया गया है। कई जगह पाइप लाइन लीकेज है। जो नालियों से होकर गुजरी है। नाली का गंदा पानी जाम रहता है, वहीं इससे होकर गुजरी पाइप के पानी का उपयोग अधिकांश वार्डवासी करते हैं। जिसके चलते वार्ड में डायरिया सहित अन्य बीमारी फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है, बावजूद इसके नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों से अधिकारी कर्मचारियों को कोई सरोकार नहीं है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'