राकेश केशरी
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में बकरी चारा रही महिला से छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है। पुलिस ने एसपी के आदेश के बाद छेड़खानी, मारपीट और दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि सैनी थाना पुलिस ने घटना की तहरीर देने पर केस नहीं दर्ज किया। उसे एसपी से इंसाफ की गुहार लगाना पड़ा। सैनी के एक गांव की रहने वाली महिला का पति दिव्यांग है। वह मेहनत मजदूरी व मवेशी पालन कर अपना गुजर बसर करती है। 21 फरवरी की दोपहर पीड़ित महिला अपनी बकरी को सब्जी मंडी में चारा रही थी। इसी दौरान वहां पर बच्चू लाल अपनी बकरी लेकर आ गया। पीड़ित अपनी बकरी को हांक कर अलग लेकर जाने लगी। जिस पर बच्चू लाल ने उसका हाथ पकड़ लिया। बुरी नियत से उसे छेडछाड करने लगा। शोर मचा कर पीड़िता ने बचाव की कोशिश की। इस पर बच्चू लाल ने एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर पड़ोसी महिला ने उसकी जान बचाई। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस के पास जाकर की। आरोप है कि पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। मजबूरन उसे इंसाफ के लिए एसपी के दफ्तर जाकर गुहार लगानी पड़ी। पीड़ित महिला के मुताबिक, एसपी से शिकायत के बाद थाना पुलिस ने 5 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मामले में इंस्पेक्टर सैनी भुवनेश चैबे ने बताया, शिकायती पत्र में दर्शित घटना के संबंध में केस दर्ज किया गया है। प्रकरण में मारपीट, धमकी, छेड़खानी सहित एससी-एसटी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

Today Warta