राजीव कुमार जैन रानू
थाना बार अन्तर्गत ग्राम पुलवारा की घटना
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा में शनिवार को दोपहर में खेत पर फसल में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। थाना बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा निवासी मुकेश (30 वर्ष) पुत्र अनोखी कुशवाहा शनिवार की दोपहर अपने खेत पर लगी फसल में सिंचाई कर रहा था। उसी समय वह मोटर बन्द करते समय करंट की चपेट में आकर आहत हो गया। नजदीक ही खेतों पर मौजूद लोगों ने जब उसे देखा तो तत्काल उसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। जानकारी लगने पर परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का 3 वर्ष का एक लड़का आजाद व एक 2 वर्षीय लड़की विशन है।

Today Warta