देश

national

चिंगारी से कचरे में लगी आग सेंट्रो कार जलकर राख

Wednesday, February 22, 2023

/ by Today Warta


इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

पास में खड़े डीसीएम ट्रक को भी लिया चपेट में

ट्रान्सफार्मर में शार्ट सर्किट होने से आग लगने का आरोप

ललितपुर। शहर के मोहल्ला रावतयाना पुराना मवेशी बाजार में रिपेयरिंग के लिए खड़ी सेंट्रो कार में अचानक से आग लग गयी। आग लगने से कार जलकर राख हो गयी तो वहीं पास में खड़े डीसीएम ट्रक को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिए। लेकिन लोगों की सूझबूझ और तत्परता के चलते ट्रक को आग से बचा लिया गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को दे दी गयी है। बताया गया है कि पुराना मवेशी बाजार में रिपेयरिंग के लिए आई सेंट्रो कार खड़ी हुई थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वहां लगे टावर के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे निकली चिंगारी पास में लगे कचरे में जा लगी। देखते ही देखते कचरे में लगी आग ने सेंट्रो कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धूं-धूंकर जलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि आग ने पास में खड़े डीसीएम ट्रक संख्या यू.पी. 75 एम 4821 को भी चपेट में ले लिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक के स्वामी सत्येन्द्र सिंह उर्फ सेतू यादव ने बताया कि ट्रक में आग लगने से नुकसान हुआ है। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने की मांग उठाई है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'