देश

national

माता शीतला के दरबार में भक्तों की भारी भीड़

Wednesday, March 29, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। कड़ाधाम स्थित माता शीतला के दरबार में वासंतिक नवरात्र में मां के दर्शन.पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हर समय लगी रहती है लेकिन नवरात्र में संख्या बढ़ जाती है। मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण नियमित रुप से यहां किया जाता है। अन्य दिनों में भी श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाता है। भक्तों की संख्या अधिक होने पर उचित प्रबंध के लिए स्थानीय स्तर पर भी सहायता ली जाती है। वैसे माता के मंदिर की सजावट पर पूरे वर्ष ध्यान दिया जाता है। नवरात्र हिंदुओं का खास त्योहार होता है। यह आराधना का समय होता है। शास्त्रों के अनुसार मां के दर्शन के लिए नवरात्र का समय एक अच्छा योग लाता है। वही नवरात्र के आठवें दिन देवी मंदिरों और घरों में मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद कन्या भोज का आयोजन कराया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढने लगी है। झंडा चढ़ाने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मंझनपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर में ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं। शहर में माहौल भक्तिमय हो गया है। माता रानी और देवी देवताओं के जय घोष के चलते शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहता है। सुबह से ही देवी मंदिरों पर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। शनिवार को नवरात्र के सातवें दिन माता शीतला के मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु झंडा चढ़ाने के लिए पहुंचे। झंडा चढ़ाने से पहले श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही भजन कीर्तन कर माता रानी को प्रसन्न किया। इस दौरान भक्तों ने देवी मैया के गीतों पर झूमकर हाजिरी लगाई। इसके बाद झंडा चढ़ाने का कार्यक्रम किया गया। श्रद्धालु महिलाएं हाथों में नारियल,चुनरी लिए देवी मंदिर जाती दिखाई देती हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'