देश

national

बीड़ी मजदूरों के स्वास्थ्य और शिक्षा की हो व्यवस्था-सांसद विनोद सोनकर

Tuesday, March 21, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

सदन मे उठाया गया बीड़ी मजदूरों का मुद्दा, भारत के 45 लाख बीड़ी मजदूरों को होगा लाभ

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने मंगलवार को संसद के बजट सत्र में नियम 377 के अर्न्तगत लोकसभा में सदन को सम्बोधित करते हुये सरकर से मांग किया कि बीड़ी मजदूरों के स्वास्थ्य की चिन्ता की तरफ ध्यान आकार्षित कराते हुए कहा कि कौशाम्बी, प्रतापगढ़ मे लाखो की संख्या मे बीड़ी मजदूर है। जिनमे महिलाये, पुरूष एव बच्चे भी काम करते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार भारत मे 45 लाख बीड़ी श्रमिक हैं। इनमे से अधिकांश घर से काम करने वाली महिला श्रमिक हैं। बीड़ी मजदूर से सरकार को करोड़ो रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। इसलिये बीड़ी श्रमिकों की जिम्मेदारी भी सरकार को लेनी चाहिये। इन श्रमिकों को सामूहिक बीमा योजना में स्वाभाविक दुर्घटना मे मुत्यु लाभ राशि को दो गुना किया चाहिये। जिन श्रमिकों की आयु 60 वर्ष से अधिक हो,उन्हें पेशन देना चाहिये। बीड़ी मजदूरो के बच्चों के लिये शिक्षा के लिये अनुदान और छात्रवृत्ति अनिवार्य कर दिया जाना चाहिये। कौशाम्बी, प्रतापगढ़ मे लाखों की संख्या मे बीड़ी मजदूर है। उनके लिये अलग से कम से कम 10 या 20 कमरों का अस्पताल बनें जिसमें एक्सरे, पैथोलाजी, की व्यवस्था हो तथा मेरी लोकसभा कौशाम्बी मे ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण की आवश्यकता है जिससे इन लोगों को समय पर इलाज मिल सके। इसलिये अस्पताल का निर्माण कराया जाये। उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने दी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'