देश

national

नवरात्रि के प्रथम दिन गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की लगी भीड

Wednesday, March 22, 2023

/ by Today Warta








देवी मन्दिरों/शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ का हुआ आयोजन

नवरात्र: घर-घर विराजीं मां भवानी

मां शीतला के दर्शन को भक्तों की लगी रही लाइन

नवरात्रि के प्रथम दिन भरवारी में भक्तो का लगा मेला,खरीददारी में जुटे लोग

नवरात्र पर फलहार की थाली हुई महंगी,फलों व मेवा के दाम में हुई बढ़ोत्तरी

कौशाम्बी। नगर पालिका भरवारी कस्बे में नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा के लिए भक्त सुबह से ही गंगा स्नान के लिए निकले और गंगा स्नान कर वापस लौटे तो रेलवे क्रासिंग पर लंबा जाम लग गया,जाम के चलते रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन के आवागमन में असुविधा होने लगी तो,रेलवे पुलिस जाम को कंट्रोल करने में जुट गई,रेलवे पुलिस के सिपाही रेलवे क्रासिंग पर लग गए और जाम हटाने में जुटे रहे। इस दौरान रेलवे क्रासिंग के दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

देवी मन्दिरों/शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ का हुआ आयोजन

कौशाम्बी। शासन के निदेर्शानुसार चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बुधवार को जनपद के चयनित सभी देवी मन्दिरों/शक्तिपीठों यथा-मां शीतला देवी कड़ाधाम, श्री दुर्गा देवी मंदिर मंझनपुर, मसुरिया देवी मंदिर, आनंदेश्वरी माता मन्दिर तथा काली माता मन्दिर करारी आदि में दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं देवी गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं की भी सहभागिता रहीं। बता दें कि 29 से 30 मार्च अष्टमी एवं श्रीरामनवमी के अवसर पर मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यां के व्यापाक प्रचार-प्रसार व जनसामान्य को इससे जोड़ते हुए अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जायेंगा।

नवरात्र: घर-घर विराजीं मां भवानी

कौशाम्बी। नवरात्र के पहले दिन बुधवार को घर-घर मां भवानी विराजमान हुईं। शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ देवी भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा का संकल्प लिया। इसके बाद मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा की। मां को अक्षत, सिंदूर, धूप, गंध, पुष्प आदि अर्पित किया। कपूर, गाय के घी का दीपक जलाकर भक्तों की मां की आराधना की। जगत जननी के जयकारे से गली, मोहल्ले के साथ घर-आंगन गुंजायमान रहे।

मां शीतला के दर्शन को भक्तों की लगी रही लाइन

कौशाम्बी। कड़ाधाम स्थित 51वीं शक्तिपीठ माता शीतला के दरबार में नवरात्रि के प्रथम दिन भक्तों की भारी भीड़ रही। इस दौरान लोग पतित पावनी मां गंगा का स्नान कर माता शीतला के दरबार में हवन पूजन कर मां के प्रथम स्वारुप शैलपुत्री का पूजन किया। मंदिर कमेंटी के अध्यक्ष ने बताया कि नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन मांता के अलग.अलग स्वारुपों का श्रंगार किया जाता है,और अष्ठमी के दिन मांता को महाभोग का प्रसाद चढ़ाया जाता है। जिसे देर रात्रि तक भक्तों में वितरित किया जाता है। जबकि जिलें के मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर,सेलरहा स्थित मसुरिया माता के मंदिर सहित विभिन्न देबी मंदिरो में भक्तों की भीड़ देर शाम तक लगी रही। वही कई मंदिरो ने भक्तो के द्वारा रामचरित मानस का पाठ आयोजित कराया गया।

नवरात्रि के प्रथम दिन भरवारी में भक्तो का लगा मेला,खरीददारी में जुटे लोग

कौशाम्बी। नगर पालिका भरवारी कस्बे में नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा के लिए भक्त सुबह से ही गंगा स्नान के लिए निकले और गंगा स्नान कर वापस लौटे तो पूजन सामग्री की खरीददारी करने लगे। जिसके चलते भरवारी कस्बे में जाम की स्थिति बनी रही। बुधवार की सुबह भोर से ही दूर दूर से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए संदीपन घाट के लिए निकले और गंगा स्नान और दान कर पुण्य प्राप्त किया। श्रद्धालु गंगा स्नान कर वापस घर लौटते समय भरावरी कस्बे में माता रानी की पूजा के लिए सामग्री की खरीददारी कर रहे है। खरीददारी के दौरान लोगो की भरी भीड़ दुकानों पर देखने को मिली।

नवरात्र पर फलहार की थाली हुई महंगी,फलों व मेवा के दाम में हुई बढ़ोत्तरी

कौशाम्बी। चैत्र नवरात्र पर फलहार की थाली महंगी हो गई। नवरात्र शुरू होने से फलों के भाव में उछाल आ गया है। सेब के दाम तो पहले से ही बढ़े थे। अब यह और लाल हो गया है। यहीं हाल मेवा-मिठाइयों का भी है। बीते सप्ताह से तुलना करें। तो फल और मेवा के दाम में करीब 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। फल कारोबारियों की मानें तो नवरात्र के बाद ही कुछ कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। नवरात्र पर फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। सेब, केला, अंगूर व अनार के दाम में इजाफा हो गया है। बाजारों में फलों की दुकानें भी बढ़ गई है। इसके अलावा मेवा के दाम में एका एक बढ़ोत्तरी हुई है। काजू, बादाम के साथ फलों के दाम बढ़ने से व्रतियों को फलाहार की थाली इस साल काफी महंगी पड़ेगी। नवरात्र पर खरीदारों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। सुबह से देर शाम तक फलों के साथ किराने की दुकानें गुलजार रही। खरीदार फलों का दाम सुन लोग पल भर के लिए सोचने को मजबूर हुए। लेकिन व्रत के कारण फलों की खरीदारी की। मंझनपुर के फल कारोबारी इरफान ने बताया कि त्योहार पर फलों के दाम मंडी में भी बढ़ जाते हैं। सेब के दाम पहले ही अधिक थे। गर्मी के कारण कुछ फलों के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। केला व सेब की बिक्री नवरात्र में अधिक होती है। यह भी महंगे हुए हैं। नवरात्र पर मेवा के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे चलते मेवे की खरीदारी में कमी आई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'