देश

national

अब्दुल कवि के आठ मददगार भेजे गए जेल

Tuesday, March 28, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। माफिया अतीक अहमद के शूटर अब्दुल कवि की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने मददगारों पर शिकंजा कस दिया है। लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को पुलिस ने पुरखास व युसूफपुर गांव में छापा मारकर 21 असलहे बरामद किए थे। इनमें से कई अवैध थे। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आठ लोगों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। माफिया अतीक अहमद का शूटर अब्दुल कवि राजू पाल हत्याकांड के बाद से फरार है। उमेश पाल हत्याकांड में भी इस शातिर का नाम सामने आया तो जिले की पुलिस अचानक सक्रिय हो गई। अब्दुल कवि के घर को प्रशासन ने जमींदोज करदिया है। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में असलहे मिले तो पिता, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपित बनाया गया। इसके बाद पुलिस की लगातार कार्रवाई चलती रही। सर्च अभियान में अवैध असलहे मिलते रहे। रविवार को पुलिस ने सरायअकिल थाना क्षेत्र के पुरखास व युसूफपुर गांव में सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान 21 असलहे पुलिस को मिले। इनमें से कई असलहे अवैध थे। जो लाइसेंसी थे, वह दूसरों के यहां मिले। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। सोमवार को आठ लोगों का चालान किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'