देश

national

सीडीओ ने केक काटकर 100 नवजात बालिकाओं का मनाया जन्मोत्सव

Monday, March 6, 2023

/ by Today Warta




राकेश केशरी

बच्चों को किया बेबी किट वितरित, 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर किया गया सम्मानित

कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में मेगा ईवेन्ट अनंता,शुभ होली कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, लैंगिक समानता का आह्वान करने के उद्देश्य से जन समुदाय को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा केक काटकर जनपद में जन्म लेने वाली 100 नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाते हुये सभी बच्चों को बेबी किट वितरित किया गया एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं जनसामान्य को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, अभिषेक उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बी०ओ० पीआडी, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अधिक संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'