राजीव कुमार जैन रानू
गैर संचारी रोगों के प्रति छात्र छात्राओं को किया जागरूक
ललितपुर। केपीएस महाविद्यालय ककरूआ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्षय में ‘स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत’ थीम पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया साथ ही उपस्थित छात्र छात्राओं को गैर संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे एस बख्शी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। और सफलता हासिल कर रही हैं। महिलाए अपने घर-परिवार के दायित्यों, कार्यों को निभाने के साथ ही ऑफिस या अन्य कार्यों की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं। समाज, दुनिया के प्रति महिलाओं के योगदान की सराहना जितनी भी की जाए, वह कम है।
जिला पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ सौरभ सक्सेना ने स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, 102 एंबुलेंस, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समान भागीदारी एवं विकास के अवसर दिलाने के उद्देश्य से महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। घरेलू हिंसा को समाप्त करने के लिए महिलाओं को कानूनी जानकारी के लिए जागरूक होना होगा। सरकार की मंशा है कि महिलाओं को कार्यस्थल और समाज में पुरुषों के जितना ही सम्मान दिया जाए तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जनपद सलाहकार डॉ रुद्र प्रताप सिंह बुंदेला तंबाकू के दुष्प्रभावो को बताते हुए छात्राओं को जागरूक किया।नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ जनक किशोरी शर्मा ने नारी शक्ति के बारे में विस्तार से बताया। केपीएस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र प्रकाश ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक डॉ रोहित सुडेले, संतोष सिंह चौहान, फाइनेंस कम लोजिस्टिक आफिसर दीपक जैन, सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक जैन ने किया।

Today Warta