कमल सिंह
बांदा/ कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड में आज प्रांतीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी यूपी प्रभारी, प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे का कांग्रेस जनों ने स्वागत किया, वह नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चुनाव तैयारियों का जायजा लेने बांदा आए है। बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर जनपदों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा– कांग्रेस पार्टी सिंबल पर कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ा रही है, पूरी तन्मयता एवं तत्परता से चुनाव लड़ना है। परिस्थितियां, हालात कुछ ऐसे हैं कि विपक्ष को कुचल देने का क्रम चल रहा है, किन्तु हमें हौसला रखना है, हिम्मत, साहस एवं दिलेरी से परिस्थितियों का सामना करते हुए तत्परता से चुनाव को फेस करना है। कुछ कायर हैं वह भाग खड़े हुए हैं या भाग रहे हैं, इनकी ओर नहीं देखना है। प्रांतीय अध्यक्ष ने पार्टी की आगे की रणनीति का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे सामने कई चुनौतियां हैं इनका मुकाबला करना है। प्रांतीय महासचिव अखिलेश कुमार शुक्ला एवं सचिव अनुज मिश्रा सहित मंडल के चारों जनपदों के अध्यक्ष ने विचार व्यक्त किए। प्रांतीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कार्यकर्ता बुनियाद के पत्थर होते हैं, आप सब इन परिस्थितियों में कांग्रेस के साथ हैं, राहुल गांधी जी के साथ खड़े हैं। आप सब एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी की, कांग्रेस की ताकत हैं। उन्होंने आगे कहा कि टिकट कार्यकर्ता को ही मिलेगा और आप सब को मजबूती के साथ चुनाव लड़ना है। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस जनों एवं उनके समर्थकों की भी राय जानने की कोशिश की/पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, गजेंद्र पटेल, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, साकेत बिहारी मिश्र, बी लाल जिला उपाध्यक्ष, जगदीश गुप्ता, शोएब रिजवी, ओमप्रकाश गौतम, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, मुमताज अली, सीमा खान, अफसाना बेगम, डॉक्टर के पी सेन, महोबा से शकीला बानो, जाकिरा खातून, हिमांशु सैनी जिलाध्यक्ष हमीरपुर, कुशल सिंह पटेल जिलाध्यक्ष चित्रकूट, तुलसीदास लोधी जिलाध्यक्ष महोबा, डॉ. सीताराम कमांडो, लक्ष्मीकांत मिश्रा ने संबोधित किया। प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे जिलाध्यक्ष बांदा ने व्यवस्था की एवं सबका स्वागत किया। कृष्णदत्त दीक्षित, अशरफ उल्ला, लखन उपाध्याय, चौबे प्रसाद, कुसुम कली, राजेश कुमार गुप्ता, बिंदादीन पाल, राज बहादुर गुप्ता, लल्ली पांडे, सूरज बाजपेई, संजय गुप्ता पूर्व चेयरमैन, मोहम्मद इदरीश, सत्य प्रकाश द्विवेदी दरोगा जी, जिलानी दुर्रानी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, राजबहादुर राजपूत, आकाश दीक्षित, हेमंत वर्मा, मेनको कोल, छत्रपाल, सईद, कमालुद्दीन, आशुतोष द्विवेदी, बल्देव वर्मा, अविरल पांडे, पंकज पांडे, कालीचरण, गेंदा यादव, सुमन विश्वकर्मा, बृजेश मिश्रा, अंजना बाजपेई, अनिल श्रीवास्तव, रमेश बर्तन वाले, सुखलाल निषाद, निर्भय सिंह पटेल, सुखदेव गांधी, शब्बीर सौदागर सहित तीन सैकड़ा कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।