देश

national

यमुनानगर के नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियो ने मंदिर मे पूजा अर्चना कर किया नामाकंन

Monday, April 17, 2023

/ by Today Warta



सबका साथ सबका विकास के तहत शंकरगढ नगर का भी करूंगी सम्पूर्ण विकास-शंकरगढ अध्यक्ष पद प्रत्याशी -अंजू

यमुनानगर /प्रयागराज। जनपद के यमुनापार के 4 नगर पंचायत कोराव,भारतगंज, सिरसा व शंकरगढ चुनाव के पूर्व नामाकंन मे भाजपाईयो ने बडे़ लाव-लश्कर के साथ पार्टी का झंडा लेकर भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियो ने सोमवार को नामाकंन पत्र दाखिल किया। महिला हास्पिटल शंकरगढ स्थित मंदिर मे विधि-विधान से पूजन अर्चन कर ईश्वर का आशीवार्द लेते हुए सभी प्रत्याशियो ने तहसील बारा परिसर पहुचं कर भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती अन्जू के साथ सभासद प्रत्याशी रंगीता केसरवानी, सतीश कुमार त्रिपाठी,सतीश कुमार विश्वकर्मा,मसूरिया दीन वर्मा, पूजा साहू, मीना आदिवासी, विजय कुमार वर्मा, ज्योति कनौजिया,रामपाल, अनुपम पटेल, वैशाली केसरवानी,रीता केसरवानी ने अपना-अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया।उसके बाद बारा परिसर में पत्रकारो से बातचीत करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी अंन्जू ने कहा मोदी-योगी के नीतियो को जनता तक पहुचाकर सबका साथ सबका विकास के तहत शंकरगढ नगर का भी सम्पूर्ण विकास करूगी। जीत का विक्ट्री दिखाकर भाजपा जिन्दावाद,योगी-मोदी जिन्दाबाद के नारें लगाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल, नगर संयोजक राजेश्वरी प्रसाद तिवारी,जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिलाध्यक्ष पिछडा़ मोर्चा सुभाष सिंह पटेल,मंडल प्रभारी मनोज पासी,मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल,भाजपा नेता रोहित केसरवानी,अखिलेश सिंह पटेल,नीरज केसरवानी,सुजीत केसरवानी,गोपाल दास केसरवानी,वीरेन्द्र सिंह पटेल आदि के साथ भारी सख्यां मे भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन उपस्थित रही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'