संजय धर द्विवेदी
लालापुर,प्रयागराज।योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल है। लेकिन अब इस यकीन से आगे बढ़कर उन तमाम मुद्दों, परेशानियों और मसलों से पार पाने की चुनौती योगी आदित्यनाथ के समक्ष है,जिन्हें विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान अस्त्र-शस्त्र के तौर पर प्रयोग किया था। विपक्ष ने आवारा पशुओं की समस्या,बेरोजगारी, किसानों, श्रमिकों की समस्याओं के साथ ही साथ मंहगाई को भी मुद्दा बनाया था। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा आवारा पशुओं की समस्या और बेरोजगारी पर हुई। अपने दूसरे कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ के समक्ष इन दो मुद्दों से निपटने की बड़ी चुनौती है। वास्तव में ये दोनों समस्याएं किसानों और युवाओं से सीधे तौर पर जुड़ी हैं। आवारा पशुओं के कारण किसानों की रातों की नींद हराम है। तो वही बेरोजगारी के चलते प्रदेश के युवा पलायन के लिए विवश हैं।