देश

national

विवाहिता की खुदकुशी का उलझा रहस्य

Monday, April 3, 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में विवाहिता की खुदकुशी का मामला उलझ गया है। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने आरोपित पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। फतेहपुर के भूला धाता गांव की रीता देवी पुत्री बुधऊ की शादी आठ साल पहले पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव में रतीलाल के साथ हुई थी। गुरुवार की रात विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली थी। घटना के पांच दिन बाद विवाहिता के खुदकुशी का रहस्य उलझ गया है। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रविवार को मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति रतीलाल समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि विवाहिता ने बीमार रहते हुए खुदकुशी की थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'