इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी क्रांति कुशवाहा ने कुशकुटी से अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया। उन्होंने वार्ड नंबर 14 चौकाबाग, रावतयाना, गोविंदनगर, मिलन कॉलोनी, लक्ष्मीपुरा, तालाबपुरा आदि पहुंच कर जनसंपर्क किया। बसपा प्रत्याशी ने कहा वह सभी वर्गों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगी और बराबर नगर को स्वच्छ रखने और नगर का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा जाखलौन, वार्ड नंबर 14 से बीएसपी पार्षद प्रत्याशी रानी जहां मंसूरी, उपाध्यक्ष प्रजापति समाज भगवानदास प्रजापति, पूर्व मंडल जॉन इंचार्ज झांसी इंजी. चंद्रशेखर अहिरवार, महासचिव लखनलाल सविता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीस राजपूत, महामंत्री साहू समाज सुनील साहू, तिलक अहिरवार, कुशवाहा समाज जिलाध्यक्ष रामकिशन कुशवाहा, नगराध्यक्ष कुशवाहा समाज श्याम कुशवाहा रेडियो, महादेव सेन, धर्मेंद्र अहिरवार जिला कार्यकारिणी सदस्य, तुलसीराम अहिरवार, धीरज कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, इंदु कुशवाहा, रवि रोड़ा, राहुल गौतम बानपुर, श्यामा मैडम, सरिता कुशवाहा, अक्ल कुशवाहा, मीना मैडम, राजकुमारी कुशवाहा, रामकुमारी कुशवाहा, सखीबाई कुशवाहा, नेहा कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, अंजली कुशवाहा अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।