देश

national

लापरवाही बरतने पर थानेदार व चैकी प्रभारी सस्पेंड

Monday, April 3, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद संदीपन घाट क्षेत्र के बसेड़ी गांव में संदिग्ध कार मिलने के मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस कर्मियों पर एसपी ने कार्रवाई का चाबुक चला दिया है। कार्रवाई में थानेदार संदीपन और चैकी प्रभारी हर्रायपुर सस्पेंड कर दिए गए हैं। मामले का खुलासा अतीक अहमद के बहनोई अखलाक की मेरठ से हुई गिरफ्तारी के बाद हुआ। एसपी ने मामले में जांच कराई तो कार की बरामदगी से लेकर संदिग्ध की गिरफ्तारी में थानेदार और चैकी प्रभारी लगातार लापरवाही बरत रहे थे। कार्रवाई में अतीक के बहनोई अखलाक को मेरठ और अतीक के नौकर शाहरुख को प्रयागराज के शेरवानी मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अतीक के नौकर शाहरुख ने अपने बयान में अतीक के बहनोई अखलाक की कार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी गांव में 6 मार्च को छोड़ कर फरार होने की बात कबूल की। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर थानेदार संदीपन घाट, राकेश राय व चैकी प्रभारी केके यादव कार बरामद कर थाने लाये। उन्होंने मामले की न तो पड़ताल की और न ही इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। आरोप है कि दोनों पुलिस कर्मियों ने गैर-जिम्मेदारी बरतते हुए पकड़े गए दो कार के संदिग्ध को बिना पूछताछ के ही छोड़ दिया। उमेश पाल हत्याकांड के जुड़े जांच अधिकारियों की रिपोर्ट जब एसपी बृजेश श्रीवास्तव के पास पहुंची तो जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानेदार राकेश राय व चैकी प्रभारी केके यादव को सस्पेंड कर दिया। एसपी ने पूरे मामले की विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है। मामले में एसपी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, थाना प्रभारी संदीपन घाट एवं चैकी प्रभारी हर्रायपुर को काम में लापरवाही बरतने के लिए सस्पेंड किया है। प्रकरण की विस्तृत जांच  को सौंपी गई है। विस्तृत जांच रिपोर्ट में यदि अन्य प्रकार के गुण दोष मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की संस्तुति शासन स्तर पर की जाएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'