देश

national

हिलाओं के साथ अनशन पर बैठी मां,एक वर्ष से गायब है बेटी,नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Monday, April 3, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। एक मां ने कलेक्ट्रेट के डायट मैदान में ग्रामीण महिलाओ संग अनशन शुरू कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले एक साल से बेटी को युवक के कब्जे से छुड़ाने के लिए प्रार्थना पत्र देकर थक गई। लेकिन पुलिस अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक गांव में रहता है लेकिन उनकी बेटी का कोई पता नहीं चल रहा। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई आरोपी के खिलाफ नहीं की है। करारी के शाहपुर टिकरी गांव की रहने वाली जगपतिया देवी पत्नी स्व0 मिश्री लाल के बेटी को गांव का युवक झांसा देकर कहीं भगा ले गया। इस घटना को एक साल से अधिक समय बीत गया। पीड़िता लगातार थाना पुलिस व अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर बेटी को बरामद किए जाने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी अफसर व पुलिस वाले ने उनकी एक नहीं सुनी। कार्रवाई न होने से आहात पीड़िता जगपतिया देवी गांव की महिलाओं के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट के समीप डायट मैदान में अपनी मांगों का बैनर लगा कर अनशन पर बैठ गई है। पीड़िता जगपतिया देवी के मुताबिक, अब इंसाफ के लिए अधिकारियों की चैखट पर आईं हूं। अब वह बेटी की बरामदगी के बाद ही घर वापस जाएगी। क्योंकि आरोपी युवक बेटी के बारे में पूछने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। थाना पुलिस से शिकायत करने पर वह कोई कार्रवाई नहीं करती।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'