देश

national

संचारी रोगों के नियंत्रण को लेकर विकासखण्ड सिकंदरपुर कर्ण में हो रही विभिन्न गतिविधियाँ

Friday, April 14, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव साल के पहले विशेष संचारी रोग अभियान के शुरू हुए 14 दिन का समय बीत चुका है | इस दौरान ब्लॉक पर स्वास्थ्य विभाग सहित, पंचायती राज, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा संचारी रोगों से बचाव के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज के  चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष बाजपेई ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग की भूमिका में है | इस दौरान  स्वास्थ्य विभाग  द्वारा ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (वीएचएनडी) पर संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में जागरूकता बैठकें की गई हैं | जिसमें 465 बच्चों का टीकाकरण हुआ | इसके साथ ही  लोगों को पानी को साफ करने के लिए क्लोरीनेशन प्रक्रिया का प्रदर्शन कर जागरूक किया गया |आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीम द्वारा 15000घरों का भ्रमण कर  मच्छरजनित स्थितियों की जांच की गई | किसी भी घर में मच्छर का लार्वा नहीं मिला |  इसके साथ ही संभावित टीबी के लक्षण वाले 50 व्यक्तियों की क्षय(टीबी) रोग की जांच की गई जिसमें 2व्यक्तियों मेंटीबी की पुष्टि हुई है |  आशा कार्यकर्ताओं  द्वारा रैली एवं  दीवारों पर नारा लेखन के माध्यम से  लोगों को डेंगू,  मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है  |

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'