देश

national

भाजपा ने खोले पत्ते, सभी रह गये हक्के-बक्के

Monday, April 17, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर सरला जैन को मिला टिकिट

तालबेहट में पुनीत सिंह परिहार, महरौनी में कृष्णा सिंह व पाली में कमलेश चौरसिया को टिकिट

ललितपुर। निकाय चुनाव की डुगडुगी बजने के बाद से लेकर अब तक केन्द्र व प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी से टिकिट पाने की होड़ मची हुयी थी। तमाम प्रकार की चर्चाओं को विराम देते हुये भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रविवार अपराह्न सूची जारी कर दी। जारी सूची के अनुसार शहर के डीजल-पेट्रोल व्यापारी की पत्नी सरला जैन को नपा अध्यक्ष पद के लिए दावेदार बनाया गया, तो वहीं तालबेहट नगर पंचायत से पुनीत सिंह परिहार, महरौनी से निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णा सिंह व पाली नगर पंचायत से भाजपा ने कमलेश चौरसिया को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जहां एक ओर सोशल मीडिया पर हलचलें तेज हो गयीं तो वहीं लोग अब मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और बसपा के प्रत्याशियों के नामों को लेकर भी चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

जिले में ललितपुर नगर पालिका परिषद के अलावा नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी व पाली हैं। इनमें पिछले पांच वर्षों में क्या-क्या विकास कार्य हुये और जनता इन कार्यों से कितनी सहमत है, इसका फैसला इस बार के चुनाव में होना तय माना जा रहा है। बात करें नगर पालिका परिषद ललितपुर की तो पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में अध्यक्ष पद पर रहते हुये नेहरूनगर निवासी रजनी साहू द्वारा कोई खास कार्य नहीं हुये। जनता के बीच उनके कार्यकाल को एक काला अध्याय के रूप में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं, सत्तादल के विधायक से लेकर मंत्री तक इनके कार्यकाल से नाखुश दिखे। बावजूद इसके इनके द्वारा आवेदन पत्र दाखिल किया गया था। इसके अलावा स्वर्णिम कार्यकाल चलाने वाले पूर्व नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल के अलावा कई लोगों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की गयी थी। लेकिन चयन समिति के मानकों पर खरे न उतरने पर सभी आवेदनों को दरकिनार कर दिया गया था। इसके बाद चर्चाओं में आये सिर्फ दो नाम, जिन्हें बताया गया कि यह नाम लखनऊ भेजे गये हैं। जिनमें शहर के मध्य संचालित होने वाले अभिलाषा पेट्रोल पम्प के संचालक मुन्नालाल जैन की धर्मपत्नी सरला जैन व भाजपा नेता अजय पटैरिया की धर्मपत्नी का नाम शामिल रहा। लेकिन यह भी चर्चाओं का विषय बना कि कानपुर पहुंचते-पहुंचते कुछ आवेदन और ललितपुर से मंगवा लिये गये और गहन मंथन के बाद चयन समिति द्वारा सरला जैन का नाम घोषित किया गया। इसके बाद अटकलों पर विराम लग गया। हालांकि टिकिट पर नाम की घोषणा होने के बाद से सत्तादल में रहने वाली महिलाओं व अन्य कार्यकर्ताओं के अलावा शहरवासियों ने सवाल अवश्य खड़े किये हैं, अब देखना यह लाजमी होगा कि सरला जैन आमजन के बीच क्या भाजपा को विजयश्री दिला पाती हैं?

नगर पालिका ललितपुर के पार्षदों के नाम हुये घोषित

नगर पालिका परिषद के अंतर्गत 26 वार्डों के नाम घोषित करते हुये भाजपा द्वारा वार्ड संख्या 1 से सिद्दंनपुरा से पिछड़ा वर्ग के लिए रामसिंह यादव, वार्ड संख्या 2 रैदासपुरा से पिछड़ा वर्ग महिला के लिए श्रीमती मिथलेश, वार्ड संख्या 3 नेहरू नगर अनुसूचित जाति महिला के लिए श्रीमती जशोदा, वार्ड संख्या 4 गांधीनगर द्वितीय से महिला श्रीमती पार्वती पंथ, वार्ड संख्या 5 झांसीपुरा से अनुसूचित जाति के लिए आदर्श करौसिया, वार्ड संख्या 6 रामनगर से अनुसूचित जाति के लिए रजनी रजक, वार्ड संख्या 7 बड़ापुरा से पिछड़ा वर्ग के लिए जितेन्द्र राठौर, वार्ड संख्या 8 जुगपुरा अनारक्षित से रामप्रकाश तिवारी, वार्ड संख्या 9 सिविल लाइन प्रथम अनारक्षित से अशोक पंथ, वार्ड संख्या 10 कटरा बाजार अनारक्षित से अंकुर जैन, वार्ड संख्या 11 सिविल लाइन तृतीय पिछड़ा वर्ग के लिए हैदर अली, वार्ड संख्या 12 आजादपुरा द्वितीय से पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरती राठौर, वार्ड संख्या 13 घुसयाना महिला से कुंजलता कुशवाहा, वार्ड संख्या 14 रावतयाना द्वितीय महिला गेंदा अहिरवार, वार्ड संख्या 15 गांधीनगर प्रथम अनारक्षित से अभिषेक दुबे, वार्ड संख्या 16 आजादपुरा प्रथम महिला श्रीमती किरन, वार्ड संख्या 17 सिविल लाइन द्वितीय अनारक्षित से पंकज जैन, वार्ड संख्या 18 सुभाषपुरा अनारक्षित आलोक जैन मयूर, वार्ड संख्या 19 आजादपुरा द्वितीय महिला मेघा, वार्ड संख्या 20 तालाबपुरा प्रथम अनारक्षित से विपिन कुमार पाठक, वार्ड संख्या 21 तालाबपुरा द्वितीय अनारक्षित कृष्णकांत साहू, वार्ड संख्या 22 नदीपुरा अनारक्षित से नरेन्द्र कुमार साहू, वार्ड संख्या 23 रावतयाना प्रथम पिछड़ा महिला से मेवाबाई कुर्मी, वार्ड संख्या 24 लक्ष्मीपुरा अनारक्षित से मुकेश कुमार, वार्ड संख्या 25 चौबयाना पिछड़ा वर्ग से धर्मवीर कुशवाहा एवं वार्ड संख्या 26 महावीरपुरा अनारक्षित से अनुराग जैन शैलू को प्रत्याशी बनाया गया है।

नगर पंचायत तालबेहट से पार्षद प्रत्याशी

भाजपा द्वारा नगर पंचायत तालबेहट में पार्षद प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 1 अम्बेड़कर नगर सामान्य महिला श्रीमती रागनी, वार्ड संख्या 2 तुलसीनगर अनुसूचित महिला श्रीमती अनीता, वार्ड संख्या 3 कबीरनगर पिछड़ा वर्ग से छोटेलाल साहू, वार्ड संख्या 4 सरफयाना अनुसूचित जाति से कु.वर्षा श्रीवास, वार्ड संख्या 5 अंजनी नगर अनुसूचित जाति सोमवती, वार्ड संख्या 6 चौबयाना सामान्य महिला से ऋतु झां, वार्ड संख्या 7 निषादनगर अनारक्षित से अनीषा बेगम, वार्ड संख्या 8 हटवारा अनारक्षित मुरारीलाल गुप्ता, वार्ड संख्या 9 तिवरयाना अनारक्षित से आरती अगरिया, वार्ड संख्या 10 महावीरनगर पिछड़ा वर्ग महिला से अर्चना सोनी, वार्ड संख्या 11 रामनगर अनारक्षित से कृष्णकांत, वार्ड संख्या 12 मुहल्ला गंज अनारक्षित से सीमा को घोषित किया गया है।

नगर पंचायत महरौनी से पार्षद प्रत्याशी

नगर पंचायत महरौनी में भाजपा द्वारा वार्ड संख्या 1 पुराना सौजना रोड अनुसूचित जाति महिला से अवधरानी, वार्ड संख्या 2 गौतम नगर अनुसूचित जाति मनोज कुमार अहिरवार, वार्ड संख्या 3 शेख का कुंआ अनुसूचित जाति से मेमो खटीक, वार्ड संख्या 4 ललितपुर रोड महिला मंजू शुक्ला, वार्ड संख्या 5 तालाबपुरा टीकमगढ़ रोड अनारक्षित से बृजेश रिछारिया, वार्ड संख्या 6 लुहरयाना मण्डी रोड अनारक्षित से राजकुमार कुशवाहा, वार्ड संख्या 7 खरवांचपुरा पिछड़ा वर्ग से हरिश्चंद्र साहू, वार्ड संख्या 8 मास्टर कालोनी पिछड़ा वर्ग से गोपीलाल सेन, वार्ड संख्या 9 कायस्थपुरा सामान्य महिला से रतुसिंह, वार्ड संख्या 10 पण्डापुरा सामान्य महिला से अन्नपूर्णिमा, वार्ड संख्या 11 पुराना बाजार अनारक्षित से दीपक सिंघई, वार्ड संख्या 12 अथाईपुरा पिछड़ा महिला से अर्चना साहू, वार्ड संख्या 13 मलैयापुरा अनारक्षित से रोहित रिछारिया को प्रत्याशी बनाया गया है।

नगर पंचायत पाली में पार्षद प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत पाली में पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 1 पण्डयाना प्रथम सामान्य महिला से अभिलाषा राय, वार्ड संख्या 2 कुरयाना प्रथम अनुसूचित जाति से अनीता, वार्ड संख्या 3 कुरयाना द्वितीय सामान्य महिला से फूलबाई, वार्ड संख्या 4 पण्डयाना द्वितीय अनुसूचित जाति से राजाबाबू अहिरवार, वार्ड संख्या 5 हजारिया द्वितीय सामान्य से नारायणदास, वार्ड संख्या 6 टिपुआ प्रथम पिछड़ा महिला से प्रभा देवी, वार्ड संख्या 7 हजारिया प्रथम सामान्य से राजकुमार चौरसिया, वार्ड संख्या 8 टिपुआ द्वितीय सामान्य से मनोज चौरसिया, वार्ड संख्या 9 हजारिया तृतीय सामान्य से नन्दकिशोर चौरसिया, वार्ड संख्या 10 हजारिया चतुर्थ पिछड़ा वर्ग से खेमचंद्र चौरसिया को प्रत्याशी बनाया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'