राकेश केशरी
कौशाम्बी। पिपरी इलाके में ब्याही युवती ने पति पर अप्राकृतिक यौनाचार और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही पति के साथ ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद पति ने अप्राकृतिक यौनाचार किया। विरोध करने पर पखवाड़ा भर पहले पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने आरोपित पति के साथ पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।