देश

national

निर्माणाधीन गोशाला में ठेकेदार के कर्मचारियों से लूटपाट

Sunday, April 30, 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुवाई कोसम इनाम गांव में निमार्णाधीन गोसंरक्षण केंद्र में शनिवार की रात पांच बदमाशों ने हमला बोल दिया। काम देख रहे दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद 80 हजार रुपये नकद व एक स्मार्ट फोन लूटकर फरार गए। सुबह मामले की तहरीर पुलिस को मिली तो वह आरोपितों की तलाश में जुट गई है। महुवाई गांव में एक करोड़ दस लाख की लागत से गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य एक फर्म के प्रोप्राइटर पंकज कुमार तिवारी करा रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की देखभाल के लिए मेजा निवासी रोहित कुमार व अमित को रखा है। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे पांच लोग गोसंरक्षण केंद्र पहुंचे और दोनों कर्मचारियों से अभ्रदता करते हुए हमला बोल दिया। घटना में अजित निवासी मेजा, रोहित निवासी हरदोई को बंधक बनाकर 80 हजार नकद व एक स्मार्ट फोन छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने रॉड से हमलाकर दोनों को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों ने घटना की जानकारी प्रोप्राइटर को दी। वह सुबह कौशाम्बी थाने पहुंचे और मामले में राजा निवासी कोसम व चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। उधर घटना के बाद से कार्यदाई संस्था के कर्मचारी डरे सहमे हैं और काम बंद चल रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'