नेहरू नगर वासियों को पहुंचायेंगे घर-घर पानी : निधि दुबे
ललितपुर। नगर पालिका परिषद में वार्ड स्तर पर चुनाव ने जोर पकड़ लिया है। नेहरू नगर के वार्ड में कांग्रेस जनों ने घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए वोट मांगे। कांग्रेसियों ने जनता को भरोसा दिलाया कि नेहरू नगर में पानी की समस्या दूर होगी। एवं शिक्षा व स्वास्थ्य ब्यवस्था को ठीक किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी निधि दुबे ने कहा कि नेहरू नगर में पानी बहुत समस्या बनी हुई है जनता को पानी की किल्लत है और जनता तमाम समस्याओं से जूझ रही है यहां की सड़कें टूटी पड़ी है, नालियों से बदबू आ रही है, पिछले जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया है। इसलिए जनता कांग्रेस को वोट देना चाहती है। निधि दुबे को शहर के भाई बहनों ने भरोसा दिया और जगह-जगह स्वागत किया। निधि दुबे ने जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी वार्ड स्तर पर पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ रही है, और अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो शहर में विकास की गंगा बहा देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलवन्त सिंह राजपूत, पूर्व प्राचार्य जनक किशोरी शर्मा, पीसीसी बहादुर अहिरवार एड, रामनरेश दुबे, अजय प्रताप तोमर, कोषाध्यक्ष जाहर सिंह पटेल, डा.रामसिंह यादव, नाती राजा, संजय जाटव, जाहर सिंह राजपूत, असलम खान, वैभव जैन एड., कुलदीप पाठक, मो.अशिफ एड, प्रेमशंकर गुप्ता, आशीष चौबे, छोटू चौबे, अर्चना देवी, पूनम देवी, राहुल सेन आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।