देश

national

समर्थन मूल्य योजना से किसानों को कराया अवगत

Thursday, April 13, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने जनपद के किसानों से आह्वान किया है कि मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद में गेंहू खरीद 01 अप्रैल 2023 से प्रारम्भ हो गयी है एवं 15 जून 2023 तक चलेगी। गेंहू का समर्थन मूल्य 2125 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही कृषकों को गेंहू विक्रय हेतु अपना पंजीकरण खाद्य एवं रसद विभाग की बेवसाईट के माध्यम से कराना अनिवार्य है। बताया कि पंजीकरण हेतु वर्तमान मोबाइल नं. ही अंकित करायें, एस.एम.एस. द्वारा प्रेषित ओ.टी.पी. भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें। कृषक अपना आधार संख्या, आधार कार्ड में अंकित अपना नाम आदि विवरण सही भरें। आधार लिक्ड बैंक एकाउण्ट का पी.एफ.एफ.एस. पोर्टल से सत्यापन उपरान्त ही पूर्ण माना जाएगा। कृषकों के गेहूँ के मूल्य का भुगतान उनके लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। इसलिए बैंक खाता आधार सीडेड (अर्थात बैंक खाता आधार से जुड़ा हो) तथा अपना खाता बैंक द्वारा एन.पी.सी.आई. (नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इण्डिया) पोर्टल पर मैप अनिवार्य रूप से करायें। कृषकों का बैंक खाता सक्रिय होने हेतु आवश्यक है कि बैंक खाते में पिछले तीन महीने में लेन-देन किया गया हो इसलिए खाते में लेन-देन अवश्य कराये। कृषक अपनी खतौनी में खाता संख्या पंजीयन में दर्ज कर अपने कुल रकबे एवं बोये गये गेहूं के तथा अन्य फसल के रकबे को अंकित करें। संयुक्त भूमि की दशा में अपनी हिस्सेदारी की सही घोषणा पंजीयन में करें। बिक्री के समय क्रय केन्द्रों पर कृषक के स्वयं उपस्थित न होने पर पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य का विवरण एवं आधार नम्बर फीड कराना अनिवार्य होगा। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीद हेतु पंजीकरण करा चुके कृषकों को गेंहू विक्रय हेतु उक्त पंजीकरण को संशोधित करके पुन: लॉक कराना होगा। अधिक जानकारी के लिये टोल फ्री नं. 18001800150 पर सम्पर्क कर सकते हैं। अतएव किसान अपना गेंहू सुखाकर, साफ-सुथरा करके क्रय केन्द्र पर विक्रय हेतु लायें तथा उ.प्र. प्रदेश शासन द्वारा घोषित योजना का सम्पूर्ण लाभ उठाएं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'