देश

national

माफिया अतीक अहमद और अशरफ के शवों को दफनाया गया

Sunday, April 16, 2023

/ by Today Warta



अतीक के दोनों नाबालिग लड़के और अशरफ की बेटियां पहुंचे कब्रिस्तान

प्रयागराज। प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई।  अतीक और अशरफ के शवों को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया। दोनों के जनाजे में अतीक के दो नाबालिग बेटे और अशरफ की बेटियों के अलावा करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता के कब्रिस्तान पहुंचने की बात का खंडन किया है। बुर्के में आने वाली महिलाओं की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इनामी शाइस्ता भी कब्रिस्तान पहुंच सकती है। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता भी कब्रिस्तान पहुंची है। शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम था और फरार थी। इससे अतीक अहमद के दोनों नाबालिग लड़के अपने पिता और चाचा अशरफ के सुपुर्द ए खाक में शामिल होने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे।

अतीक अहमद के दोनों नाबालिग लड़के अपने पिता और चाचा अशरफ के सुपुर्द ए खाक में शामिल होने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे हैं। दोनों को बाल सुधार गृह से कब्रिस्तान ले जाया गया है। साथ ही अशरफ की दोनों बेटियां भी कब्रिस्तान पहुंची हैं।  पोस्टमार्टम के बाद अतीक और अशरफ के शव सीधे कब्रिस्तान पहुंचे। पहले से ही यहां अतीक और अशरफ के कई रिश्तेदार पहुंचे हैं। अब से कुछ देर बाद दोनों को दफनाया जाएगा। यहां दोनों को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शवों को पोस्टमार्टम के बाद सीधे कब्रिस्तान ले जाए जा रहे हैं। शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार अतीक को आठ गोलियां लगी थीं, जबकि अशरफ को पांच गोली लगने की बात सामने आई है।

अतीक-अशरफ के शव ले जाए जा रहे कब्रिस्तान

अतीक-अशरफ के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। दोनों के शवों को अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान ले जाया जा रहा है। तीनों हमलावरों की प्रयागराज जिला कोर्ट में पेशी हुई। अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।  दोनों शवों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था। सुबह 10 बजे के करीब पोस्टमार्टम शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों को आज ही दफनाया जाएगा, इसकी तैयारी की जा रही है। शनिवार को ही अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के शव को दफनाया गया था। प्रयागराज जिला कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। करीब 150 जवानों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी विनोद कुमार और एएसपी राजेश कुमार ने शहर से लेकर देहात क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान सभी सीओ के नेतृत्व में भी देर शाम तक पुलिस बल क्षेत्र में गश्त कर नजर बनाए रहा। इस दौरान संदिग्ध लोगों की गतिविधि पर भी पुलिस नजर बनाए रही। इस दौरान संदिग्ध नजर आने वाले लोगों की चेकिंग भी की गई। प्रयागराज जिला अदालत में तीनों हमलावरों की पेशी होगी। तीनों को अब से कुछ देर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के संबंध में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति का गठन किया गया है। समिति दो महीने में सरकार को रिपोर्ट देगी। समिति की अध्यक्षता इलाहाबाद एचसी के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे, जिसमें सेवानिवृत्त आईपीसी अधिकारी सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी शामिल हैं। शूटर अरुण मौर्य के पिता दीपक कुमार अपने पिता मथुरा प्रसाद के साथ काफी पहले से पानीपत में रहकर मजदूरी का काम करते थे। गांव में उनके पास डेढ़ बीघा जमीन है जिससे गुजारा नहीं हो पाता था। पानीपत में ही अरुण का जन्म हुआ। उसके बाद भी उन्होंने कई वर्षों तक पानीपत में मजदूरी आदि का काम किया। अतीक अहमद की हत्या के आरोपी सनी सिंह का गैंगस्टर सुंदर भाटी से कनेक्शन सामने आया है। सूत्रों के अनुसार हमीरपुर जेल में सुंटर भाटी से सनी मिला था। सुंदर भाटी गैंग के लिए आरोपी सनी सिंह काम कर चुका है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'