इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां एपिसोड का सजीव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात की शुरूआत वर्ष 2014 में शुरूआत हुआ। पहला मन की बात का ऐतिहासिक सफर 3 अक्टूबर, 2014 में हुई थी। आज हम लोग इसका 100वां एपिसोड देख रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा बताया गया मन की बात मेरे लिए जनता का प्रसाद है। इससे सीधा जनमानस से जुडते हैं तथा सामाजिक मुद्दो, आर्थिक मुद््दों आदि पर बात होती है। शिक्षा और संस्कृति इसके पसंदीदा विषय रहे हैं। जनता के बीच में मन की बात से वोकल फॉर लोकल की जबरदस्त असर दिखा है। प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में बताया कि हरियाणा के श्री सुनील जगरान का उन पर विशेष प्रभाव पड़ा। मन की बात में नारी शक्ति, सेल्फी विद डॉटर एक ग्लोबल कैंपेन बना। मन की बात में बताया गया बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान आदि विषयों पर चर्चा की गयी। प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में बताया गया कि हमे दूसरों के गुणों की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही साथ नदियों, पहाड़ एवं मंदिर के बार में जागरूक किया गया तथा पर्यटन को बढ़ावा दिया जाये। विदेश में भ्रमण करने से पहले देश के दूसरे राज्यों में स्थित कम से कम 15 पर्यटन स्थलों का प्रतिवर्ष भ्रमण किया जाये। मन की बात के माध्यम से लोंगो में जागरूकता फैल रही है और सामाजिक मुद्दों पर खुल कर बात कर रहे हैं। जिससे एक सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रधानमंत्री समय-समय पर कृषक एवं कृषक महिलाओं के हितार्थ कृषि से संबंधित पोषण के लिए आवश्यक श्रीअन्न (मिलेट्स) की उपयोगिता, रसायनमुक्त, पर्यावरण अनुकूल एवं गुणवत्तायुक्त उत्पादन के लिए प्राकृतिक खेती की आवश्यकता, पर्यावरण सरंक्षण, जल संरक्षण अभियान आदि के विषय पर जागरूक करते रहे हैं। इस दौरान प्रभारी डा.सरिता देवी, डा.दिनेश तिवारी, डा.मारूफ अहमद, मनोज जैन, घनश्याम यादव, राधा मौर्य, अनीता, कवीन्द्र नाथ, बेंचूलाल यादव और रज्जन प्रसाद सहित जिले के हरीराम, सुनील कुमार, रामकली, शारदा आदि कृषक एवं कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।