राकेश केशरी
गोपालन के क्षेत्र में क्रांति लाएगा कृत्रिम सीमेन
सरकार ने 300 से घटाकर 100 रुपये कर दी कीमत
कौशाम्बी। गोपालन में कृत्रिम सीमेन क्रांति ला सकता है। इस सीमेन से गभार्धान करने वाली गाय केवल बछिया को ही जन्म देगी। यह दावा पशुपालन विभाग का है। सीवीओ ने कृत्रिम गभार्धान से पैदा हुए जिले की पहली बछिया का सत्यापन किया। नेवादा गांव के पशुपालक मुन्नालाल ने नौ महीना पहले पशु चिकित्सालय नेवादा में अपनी गाय का वगीर्कृत वीर्य (सेक्स्ड सीमन) से कृत्रिम गभार्धान कराया था। कुछ दिनों पहले उनकी गर्भित गाय ने बछिया को जन्म दिया। सोमवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एके सागर ने पशुपालक के घर वगीर्कृत वीर्य से जन्मी पहली बछिया को देखा। उन्होंने मौके पर जुटे किसानों व पशुपालकों को बताया कि विभाग ने इस सीमेन को ईजाद किया है। नई तकनीकी से तैयार इस सीमेन के प्रयोग से 99 प्रतिशत बछिया ही पैदा होगी। अब तक हुए सभी प्रयोग सफल रहे हैं। उन्होंने पशुपालकों से ज्यादा से ज्यादा पालतू मवेशियों में वगीर्कृत वीर्य से कृत्रिम गभार्धान करवाने की बात कही। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डा.पीके सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रतिभा सिंह, पैरावेट प्रमोद कुमार, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे। पशु चिकित्सक डा0 पीके सिंह ने बताया कि कृत्रिम सीमेन जिले के सभी पशु अस्पतालों में मौजूद है। अभी तक इसकी कीमत 300 रुपये थी। अब इसके मूल्य में कमी करते हुए सरकार ने 100 रुपये कर दिया है, जिससे गरीब से गरीब पशुपालक इसका प्रयोग अपनी गाय में कर सकें।