राकेश केसरी
एआरपी,डायट मेंटर और खंड शिक्षा अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
कौशाम्बी। निपुण भारत अभियान के तहत जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में निपुण लक्ष्य की ससमय प्राप्ति हेतु एआरपी,डायट मेंटर और खंड शिक्षा अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को सरस हाल में आयोजित हुई। कार्यशाला की शुरूआत एडी बेसिक तनुजा त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यशाला में एआरपी, डायट मेंटर और खंड शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तनुजा त्रिपाठी ने कहा कि निपुण भारत अभियान में बुनियादी शिक्षा तथा संख्या ज्ञान को लेकर जिसमे वर्ष 2026 तक स्कूल में अध्ययनरत कक्षा एक से तीन तक के सभी बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित किए लक्ष्य में निपुण बनाना है। इसमें बच्चों के भाषा तथा गणितीय ज्ञान में दक्ष करना है। लक्ष्य प्राप्ति में आधारशिला शिक्षण संदर्शिका की भूमिका महत्वपूर्ण है। 22 सप्ताह की कार्ययोजना को शत प्रतिशत विद्यालयों में लागू कर निपुण लक्ष्य सहज रूप से प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्रम को डायट प्राचार्य अनिल कुमार ने संबोधित करते हुए निपुण मिशन को जन जन तक पहुंचाने हेतु सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एडी बेसिक तनुजा त्रिपाठी का स्वागत किया। बीएसए प्रकाश सिंह ने सभी विद्यालयों में स्वच्छ विद्यालय अभियान को लागू करने हेतु सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डायट मेंटर सुरेश मिश्र ने किया। इस मौके पर जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी,डायट के प्रवक्ता डॉ.श्वेता त्रिपाठी, डॉ.संदीप त्रिपाठी, अरमा देवी,कौशलेंद्र मिश्र,नीतीश यादव, डॉ. वंदना सिंह,धीरज कुमार सहित समस्त प्रवक्ता और एसआरजी डॉ. दिलीप तिवारी,ओम प्रकाश सिंह व सभी एआरपी मौजूद रहे।


Today Warta