देश

national

सिंथेटिक दूध से गुर्दे, दिमाग को खतरा

Saturday, October 29, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। सफेद जहर स्वस्थ आदमी को बीमार बना रहा है। केमिकल उपयोग की वजह से सिंथेटिक दूध का इस्तेमाल न सिर्फ पेट की तमाम बीमारियो का कारक बन रहा है बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों को अंदर ही अंदर क्षतिग्रस्त करने के साथ दिमाग पर भी बुरा असर डालता है। अधिक समय तक सिंथेटिक दूध का सेवन व्यक्ति को किसी भी तरह की बीमारी का शिकार बना सकता है। डा0 सुभाष कुमार बताते हैं कि कास्टिक सोडा का सिंथेटिक दूध में उपयोग बेहद खतरनाक है। कास्टिक सोडा सीधे आंत और गुर्दे को प्रभावित करता है। एलोलाइट केमिकल आंत और गुर्दे के साथ ही दिमाग पर प्रतिकूल असर डालता है। हाइड्रोजन पराआक्साइड भी शरीर के कई अंगों को क्षति पहुुंचाता है। दूध के साथ मिले यह पदार्थ धीरे-धीरे स्वस्थ आदमी को बीमार बनाते जाते हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'