राकेश केसरी
लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 06.34 प्रतिशत कृत्रिम गभार्धान
कौशाम्बी। पशुपालन विभाग ने आजादी के अमृत महोत्सव में 100 दिवसीय लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें अंतर्गत जिले में 78 लाख मवेशियों का कृत्रिम गभार्धान किया जाना था लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इसमें लापरवाही की गई। नतीजतन, मात्र 06.34 प्रतिशत ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सका। इसको लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, प्रभारी पशुधन प्रसार अधिकारी व कर्मचारियों को चेतावनी दी हैं। साथ ही सभी से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट मांगी हैं। जिले में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पशुपालन विभाग ने 100 दिनों का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें अभियान चलकर 78180 मवेशियों का कृत्रिम गभार्धान किया जाना था। 30 नवंबर को अभियान का 100 दिन पूरा हो गया लेकिन जिले में अब तक मात्र 4956 मवेशियों का ही कृत्रिम गभार्धान हो सका, जो लक्ष्य का 06.34 प्रतिशत है। इसको लेकर सीबीओ ने नाराजगी जताई हैं। उन्होंने बताया कि सब से खराब प्रदर्शन सरसवां, चायल व मालीपुर महराजगंज का है। बताया कि इसके अलावा 15 प्रतिशत सेक्सड सीमन के माध्यम से कृत्रिम गभार्धान किया जाना था, जो अनिवार्य था। इसमें जिले की प्रगति और खराब है। केवल पांच प्रतशित गभार्धान हुआ है। इसमें सरसवां में तीन, चरवा व भरवारी में एक-एक गभार्धान हुआ है। अन्य स्थानों की प्रगति शून्य है। इसको लेकर सभी से हर दिन होने वाले गभार्धान की जानकारी शाम चार बजे तक पोर्टल पर देने के निर्देश दिए गए हैं।

Today Warta