राजेश सिंह
प्रदेश की 762 निकायों में किसान चौपाल के सोशल मीडिया पर बढ़ी सक्रियता
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को आम तौर पर शहरों की पार्टी कहा जाता है। लेकिन इस निकाय चुनाव में परचम लहराने के लिए भाजपा ने शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपना जनाधार मजबूत करने का काम कर रही है। निकायों के विस्तार में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्रों में किसान चौपाल का आयोजन एवं लोंगों से संवाद कर उन्हें अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही है। साथ ही इस क्षेत्र के बूथों को सोशल मीडिया से जोडकर लोगों का हाल चाल भी जानने का काम किया जा रहा है। भाजपा तो हर समय चुनावी मोड में रहती हेै। एक चुनाव जीतने के बाद वह जश्न एवं आराम नहीं करती बल्कि अगले चुनाव की तैयारी में लग जाती है। आसन्न निकाय चुनाव को लेकर भी भाजपा की तैयारियां अन्य दलों की तुलना में काफी तेज हैं। इस चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही हर क्षेत्र में कई बैठकें हो चुकी है। वहीं बीते पांच सालों में प्रदेश सरकार ने कई निकायों के गठन के साथ लगभग सभी निकायों का विस्तार किया है। इस विस्तार में शामिल गांवों की दशा शहरों की तुलना में खराब है। ऐसे लोगों को जोड?े के लिए भाजपा ने बीते करीब एक माह में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के माध्यम में हर निकाय में किसान चौपाल किया गया। इन चौपालों में किसानों के साथ संवाद और उनकी समस्याओं के निदान का प्रयास कराया गया। इसके अलावा इन क्षेत्रों में विकास का खाका भी तैयार कराने के लिए लोगों से सुझाव लिये जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले केन्द्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद कायम किया गया। सरकार की उपलब्यिों का बखान कर उन्हें पार्टी के साथ जोड?े का काम किया गया।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राम निवास यादव ने बताया कि निकायों के विस्तारित क्षेत्रों में शामिल गांवों में किसान चौपाल का आयोजन किया जा चुका है। यह किसान चौपाले प्रदेश के सभी 752 निकायों में बीते एक माह में आयोजित की जा चुकी है। इसमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 546 नगर पंचायतें शामिल है। निकायों में चौपालें आयोजित करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा एवं पार्टी के क्षेत्रीय टीम के करीब सौ लोग शामिल रहे। मुझे पार्टी द्वारा अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच एवं लखनऊ की निकायों में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में किसान चौपाल आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गयी थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार विकास कार्यो एवं लाभकारी योजनाओं की उपलब्धियां बताने के साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनी गयी जिनके निराकरण का भी प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिये इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगोंं से संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।