देश

national

जातिगत जनगणना कराने की उठायी मांग

Monday, March 6, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। देश में जातिगत जनगणना कराये जाने की मांग को लगातार उठाते हुये जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष शोभाराम सेन ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम संबोधित करते हुये जिला प्रशासन को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि भारत देश में अनेकानेक जाति-धर्म के लोग सैकड़ों वर्षों से रहते चले आ रहे हैं। भारत की प्रमुख नीतियों में एक यह भी है कि हम सभी धर्मों को एक समान रूप से सम्मान करेंगे। पार्टी ने देश में असहिष्णुता बढऩे का आरोप लगाते हुये एक स्वस्थ्य समाज के लिए इसे अनुचित बताया। कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता खत्म हो रही है। संविधान के ढ़ांचे को क्षति पहुंचायी जा रही है। सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। इन सभी को जन अधिकार पार्टी ने लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक बताया। उन्होंने नौ सूत्रीय समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष शोभाराम सेन, जिला महासचिव महेन्द्र झां, देवराज, पंकज रजक, वीरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'