पुलिस ने दबिश देकर 38 लीटर ताड़ी बरामद की व दो पर ठोका मुकदमा

No comments

Saturday, May 6, 2023



उन्नाव आबकारी विभाग व थाना सोहरामऊ की संयुक्त कार्यवाही

 नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में कुमार गौरव सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 हसनगंज मय हमराह व पुलिस टीम सोहरामऊ ने ग्राम सेमरा, जैतीपुर थाना सोहरामऊ में मुखबिर ख़ास की सूचना के आधार पर संयुक्त दबिश देते हुए 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए व 38 लीटर ताड़ी बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाना सोहरामऊ में सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

जबलपुर कांग्रेस कार्यालय में तोडफ़ोड़ मामला आक्रोशित कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

No comments



बैतूल। कांग्रेस कमेटी बैतूल द्वारा पुलिस अधीक्षक बैतूल को जबलपुर में बजरंग दल द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर हुई तोडफ़ोड़ करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि 4 मई को जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय जबलपुर में जमकर तोडफ़ोड़ की गई और वहां का प्रशासन मुकदर्शक बनकर सब देखता रहा। अरूण गोठी, धीरू शर्मा और समीर खान ने आरोप लगाया कि भाजपा की प्रदेश सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों पर बिलकुल भी विश्वास नहीं है। इसलिए जनता के बीच खत्म होती लोकप्रियता से बौखलाकर कांग्रेस पर हिंसक हमले कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी योगेश गुप्ता ने बताया कि संगठन ने ज्ञापन में मप्र पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय मोनू बड़ोनिया, मोनिका निरापुरे, अशोक निरापुरे, रक्कु शर्मा, अर्जुन वामनकर, सूरज मंडरे, राहुल परते, राहुल लुहाडिय़ा, अशोक नागले, जायदा शेख, हाजी शेख असलम, अनिल मगरकर, बल्लु मालवीय, हर्ष वर्धन धोटे  उमाशंकर  दीवान . सोमेश त्रिवेदी .प्रशांत  मरोठी . मिथलेश राजपूत, जिला युवक कांग्रेस प्रसिडेंट विजय पारधी .गोविन्द साहू . सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

एम एस डब्ल्यू छात्रा भावना उकेर रही आदिवासी संस्कृति के चित्र ..विधायक ब्रह्मा भलावी ने शुभकामना दी

No comments

Friday, May 5, 2023



टुडे वार्ता योगेश गुप्ता 

8305413100

बैतूल . जिले के  विकासखंड घोड़ाडोंगरी मे मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एमएसडब्ल्यू की छात्रा कु. भावना उइके आदिवासी संस्कृति के चित्रो को दीवारों पर उकेर रही है । जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने सीएमसीएलडीपी की कक्षा मे भावना के द्वारा बनाए गए आदिवासी संस्कृति के चित्रों का अवलोकन किया गया। सीएम राइज स्कूल घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य  विवेक तिवारी ने स्कूल भवन की दीवारों पर आदिवासी संस्कृति से संबंधित चित्र बनाने का कार्य दिया है। भावना स्कूल भवन की दीवारों पर आदिवासी संस्कृति से संबंधित चित्रो को उकेर रही है । वहीं कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी ने भावना आदिवासी सामाज की  अन्य बेटियों के  प्रेरणा  है . उन्होंने भावना को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना प्रेसित कि  है .

कांग्रेस के घोषणा पत्र के बहाने बजरंग दल के युवाओ को भडकाऊ भाषण से देश मे दंगे करवाने मे उतारू हो सकती है .भाजपा .. जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी श्री गुप्ता

No comments



टुडे वार्ता मध्य प्रदेश 

योगेश गुप्ता पत्रकार 

8305413100 ✍🏻

जबलपुर जिला कांग्रेस कार्यलय मे भाजपा के बजरंगीयो ने की नारे बाजी तोड़ फोड़ जिला का ६ मई को ज्ञापन 

बैतूल .कर्नाटक मे 10 मई को चुनाव होने जा रहे है तो कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र मे बजरंग दल को बेन किये जाने की बात लिख थी . जिससे पुरे देश मे इस विषय पर भाजपा मिडिया के जरिये करारा जवाब लगातार दिये जा रही है प्रति उत्तर देने के  लिए कांग्रेस भी पीछे नही है .या यूँ माने की भाजपा को कांग्रेस की  घोषणा पत्र लिखी चंद लाइन चुनाव के मैदान मे जैसे भाजपा को बजरंगबली ने संजीवनी लाकर दे दिया हो .मौका देखकर भाजपा ने भी चौका छक्का लगाना  शुरू कर दिया . बल्कि   बजरंग दल संगठन को बजरंगबली के नाम उठाकर सीधा जोड़ दिया वहीं कांग्रेस कहना साफ़ था की बजरंग दल के नाम संगठन के  सदस्य गुंडा गर्दी करते  है जो गलत है .ऐसे कई मामले सामने भी आये है . जिस पर बेन लगना  चाहिए फिलहाल मामला पुरे देश मे तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है .आरोप है की मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर मे बजरंग दल के कार्यकर्ताओ के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के भीतर जबरन घुसकर नारेबाजी तोड़फोड़ किये जाने की ख़बर लगते ही प्रदेश संगठन प्रभारी मंत्री राजीव सिंह ने एक आदेश जारी  किये है उनहोंने कहा की इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि  तोड़फोड़ करने वालो को रोकने के लिए  पुलिस ने कोई विशेष कार्यवाही नही की 

बीजीपी सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने सभी लोकतांत्रिक तरीके छोड़ दिए है . और जनता के बीच पूरी तरह से पैर उखड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी के ऊपर सीधा हमला करने का मन बना लिया है . श्री सिंह ने प्रदेश के सभी कांग्रेस जनो से अनुरोध किया है . की अपने अपने जिले मे एस.पी. पुलिस कमिश्नर से मिल कर इस घटना के विरोध मे दोषियो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन देवे 

कहा की प्रशासन यह भी सुनिश्चित करे . कि मध्यप्रदेश मे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो . प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने लोकतांत्रिक अधिकारो के लिए शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखेगा. इधर इस मामले मे जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी बैतूल योगेश गुप्ता ने कहा है . कि कर्नाटक चुनाव मे कांग्रेस की घोषणा पत्र मे लिखी इबारत के  बहाने भाजपा देश मे  बजरंग दल संगठन के  युवाओ को उकासकर दंगे करवाने पर उतारू हो सकती है . जिसका उदाहरण जबलपुर मे कांग्रेस कार्यलय मे घुसकर तोड़ फोड़  करने की शर्मनाक घटना शुरुवात है .केंद्र मे  भाजपा की सरकार है इस प्रकार की घटना ना हो जिसके लिए आगे  भाजपा सरकार खुद जिम्मेदार रहेगी . 

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुखदेव घाणेकर भैसदेही ने बताया कि ६ मई शनिवार जिला कांग्रेस के नेर्तत्व मे बैतूल एस पी एवं कलेक्टर को मामले को संज्ञान मे दोषियों के खिलाफ  कठोर कार्यवाही लेकर ज्ञापन सौपेगी .

कांग्रेस के घोषणा पत्र के बहाने बजरंग दल के युवाओ को भडकाकर देश मे दंगे करवाने मे उतारू हो सकती है . भाजपा .. जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी श्री गुप्ता

No comments



टुडे वार्ता बैतूल 

8305413100✍🏻

जबलपुर जिला कांग्रेस कार्यलय मे भाजपा के बजरंगीयो ने तोड़ फोड़ की ६ मई को ज्ञापन 

बैतूल . जिला कांग्रेस कमेटी प्रसिडेंट सुनील शर्मा ने बताया है . की कर्नाटक मे 10 मई  को चुनाव होने जा रहे है तो  कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र मे बजरंग दल को बेन किये जाने की बात लिख थी . जिससे पुरे देश मे इस विषय पर भाजपा मिडिया के जरिये करारा जवाब लगातार दिये जा रही है प्रति उत्तर देने के  लिए कांग्रेस भी पीछे नही है .या यूँ माने की भाजपा को कांग्रेस की  घोषणा पत्र लिखी चंद लाइन चुनाव के मैदान मे जैसे भाजपा को बजरंगबली ने संजीवनी लाकर दे दिया हो . मौका देखकर भाजपा ने भी चौका छक्का लगाना  शुरू कर दिया . बल्कि   बजरंग दल संगठन को बजरंगबली के नाम उठाकर सीधा जोड़ दिया वहीं कांग्रेस कहना साफ़ था की बजरंग दल के नाम संगठन के  सदस्य गुंडा गर्दी करते  है जो गलत है .ऐसे कई मामले सामने भी आये है . जिस पर बेन लगना  चाहिए  फिलहाल मामला पुरे देश मे तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है आरोप है की मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर मे बजरंग दल के कार्यकर्ताओ के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के भीतर जबरन घुसकर नारेबाजी तोड़फोड़ किये जाने की ख़बर लगते ही प्रदेश संगठन प्रभारी मंत्री राजीव सिंह ने एक आदेश जारी  किये है उनहोंने कहा की इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि  तोड़फोड़ करने वालो को रोकने के लिए  पुलिस ने कोई विशेष कार्यवाही नही की बीजीपी सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने सभी लोकतांत्रिक तरीके छोड़ दिए है . और जनता के बीच पूरी तरह से पैर उखड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी के ऊपर सीधा हमला करने का मन बना लिया है . श्री सिंह ने प्रदेश के सभी कांग्रेस जनो से अनुरोध किया है . की अपने अपने जिले मे एस.पी. पुलिस कमिश्नर से मिल कर इस घटना के विरोध मे दोषियो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन देवे 

कहा की प्रशासन यह भी सुनिश्चित करे कि मध्यप्रदेश मे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो . प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने लोकतांत्रिक अधिकारो के लिए शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखेगा. इस मामले मे जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी योगेश  गुप्ता ने कहा की कर्नाटक चुनाव मे  कांग्रेस की घोषणा पत्र मे लिखी इबारत के  बहाने भाजपा देश मे  बजरंग दल संगठन के  युवाओ को उकासकर दंगे करवाने पर उतारू हो सकती है जिसका उदाहरण जबलपुर मे कांग्रेस कार्यलय मे घुसकर तोड़ फोड़  करने की शर्मनाक घटना शुरुवात है . 

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुखदेव घाणेकर भैसदेही ने बताया कि ६ मई शनिवार जिला कांग्रेस के नेर्तत्व मे बैतूल एस पी एवं कलेक्टर को मामले को संज्ञान मे दोषियों के खिलाफ  कठोर कार्यवाही लेकर ज्ञापन सौपेगी .

केबल ब्लास्ट होने से गुल रही बिजली

No comments

Thursday, May 4, 2023



राकेश केशरी

कौशाम्बी। विद्युत सब स्टेशन सिराथू रोड पर भूमिगत केबल में गुरुवार की सुबह अचानक ब्लास्ट हो गया। इसकी वजह से तीन पोलिंग स्टेशनों की बत्ती गुल हो गई। जेनरेटर चलाकर मतदान संपन्न कराया गया। वहीं, लोगों को पूरे दिन पानी व मोबाइल चार्ज करने जैसी परेशानी से जूझना पड़ा। सिराथू के शिवालापर, परसीपुर व नया नगर मुहल्लों में बिजली के लिए सब स्टेशन रोड पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। सुबह अचानक ट्रांसफार्मर से एलटी लाइन को जोड़ने वाली भूमिगत लाइन में ब्लास्ट हो गया। इसके कारण इन तीनों वार्ड के बूथों के साथ ही लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली नहीं आई थी।


आटो रोक दबंगों ने चालक को पीटा, रुपये छीने

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। पिपरी के कसेंदा गांव के समीप गुरुवार को छात्रों से भरी आटो को दबंगों ने रोक लिया। उसके बाद चालक की पिटाई करने लगे। आरोप है कि इसी बीच आटो के गल्ले में रखा रुपये भी उसने छीन लिया। चालक ने दो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कादिलपुर निवासी मिथलेश सिंह आटो चालक है। उसने कादिलपुर स्थित एक इंटर कालेज में अपनी आटो लगा रखी है। बुधवार की दोपहर वह कालेज से छात्र-छात्राओं को आटो में बैठाकर तिल्हापुर मोड़ जा रहा था। चालक के अनुसार कसेंदा गांव के समीप दो युवकों ने उसकी आटो को रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसकी पिटाई करते हुए गल्ले में रखा 200 रुपये निकाल लिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दी।

भूमि विवाद में मारपीट, दो लोगों पर केस

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के रूप नारायणपुर सैलाबी गांव में पट्टीदारों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए कुनबे को पीट दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रूपनारायनपुर सैलाबी निवासी संतोष कुमार पुत्र चैबे लाल का पट्टीदार से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी अदावत में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। हालांकि इस दौरान गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद आरोपित भाई के साथ मिल घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने कुनबे को पीट दिया। पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने जांच पड़ताल करतें हुए घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। देर शाम पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित बीरेन्द्र व भैया के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


बूथों पर जलभराव से बढ़ी मतदाताओं की मुश्किलें

No comments

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। मतदान से ठीक पहले गुरुवार की भोर में जिलेभर में झमाझम बारिश हुई। इससे नगरपालिका परिषद व नगर पंचायतों के कई बूथों पर जलभराव की स्थिति उपन्न हो गई। बावजूद इसके कीचड़ व पानी से होकर बूथ पहुंचे मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदाताओं को बूथों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। उधर मतदान के दौरान बारिश होने से देवीगंज बूथ पर लगभग आधे घंटे सन्नाटा रहा। बारिश बंद होने के बाद मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने बूथों पर पहुंचे। मंझनपुर नगर पालिका के नया नगर प्रथम में बनाए गए बूथ में जलभराव होने पर मतदाता लौटने लगे। इसे देख सफाईकर्मी बुलाकर रास्ते से पानी को साफ कराया गया तब जाकर मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग शुरू किया। यही हाल मंझनपुर के डायट स्थित मतदान केंद्र का रहा। यहां भी जल जमाव के चलते मतदाताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसी तरह आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल का पिंक बूथ बारिश की भेंट चढ़ गया।


मतदाता सूची से नाम गायब, मायूस होकर लौटे वोटर

No comments



राकेश केशरी

सरायअकिल,कौशाम्बी। सरायअकिल नगर पंचायत चुनाव में गुरुवार को मतदाओं पर मतदाता सूची में बरती गई लापरवाही भारी पड़ी। बूथ पर अपना पहचान पत्र लेकर मतदान के लिए केंद्रों पर पहुंचे सैकड़ों लोगों का सूची में नाम न होने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ा। आदर्श इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर गुरुवार सुबह वार्ड नम्बर 6 भगौतीगंज निवासी उर्मिला सिंह और अलका पहुंची। वोट देने के लिए पर्ची मांगी तो बताया गया आपका नाम लिस्ट में नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में उन्होंने मतदान किया था। राजेश कुमार सिंह व सौरभ भी बूथ पर आधार और निर्वाचन कार्ड लेकर पहुंचे तो पता चला कि नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं। वह मायूस होकर लौट गए। संपतिया, ऋतु देवी, श्रेजल साहू, आसमा कौसर, बलराम, इसराइल, अजीत कुमार, हिमांशु कुमार, कमलेश, सुमन, अनूप कुमार, सुजीत कुमार, रन्नो देवी, अंकिता गुप्ता का नाम मतदाता सूची में नहीं था। सैकड़ो लोगों का मतदाता सूची नाम नहीं था जिस कारण वे मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए।


आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, ओले भी पड़े

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। जिले के आधे हिस्से में गुरुवार को आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान दर्जनभर गांवों में ओले भी पड़े। बारिश और ओले गिरने से गर्मी के लिए बोई गई सब्जियों की फसलों के मुरझाने का खतरा उत्पन्न हो गया है। दूसरी ओर सहालग वाले घरों में चल रही तैयारी प्रभावित हुई तो लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। गुरुवार को जिले के नेवादा, कौशाम्बी व सरसवां ब्लॉक क्षेत्र में लगभग दो बजे तेज आंधी आई। हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ कौशाम्बी ब्लॉक के विजिया चैराहा, गढ़वा, आम्बा कुआं, जोगापुर, बेहनपुरवा, सलेमपुर समेत दर्जनभर गांवों में ओले भी पड़े। आधे घंटे की बारिश इतनी तेज थी कि कौशाम्बी थाना परिसर पानी से लबालब हो गया। इससे खेतों बोई गई उर्द, मूंग की फसलों के साथ-साथ करेला, परवल, पालक आदि सब्जियों के नष्ट होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत सहालग वाले घरों में हुई। यहां पर चल रही तैयारी में खलल पड़ गया। आंधी और बारिश से टेंट उखड़कर गिर गए तो बारातियों के बनवाए जा रहे भोजन को छोड़कर कारीगर कमरों में चले गए। बारिश थमने के बाद कीचड़युक्त जगह पर भोजन बनाने का काम शुरू हो सका। इसके अलावा घर आए मेहमानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


नगर निकाय चुनावी चर्चा: तोहरे बूथ पर केके केतना वोट पड़ल

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। जिले की दो नगर पालिका व आंठ नगर पंचायतों के नगर निकाय चुनाव में गुरुवार की देर शाम मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गली मोहल्लों व चैराहो तक एक ही चर्चा है। का गुरु तोहरे बुथवा पर केतना वोटवा पड़ल। इसी के साथ चुनावी नतीजे का आंकलन करने में भी लोग माथापच्ची कर रहे हैं। मतदान के बाद मतगणना का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिले की सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों में एक ही जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। मतदान की खुमारी उतरने के बाद अब मतदाता सहित सियासी दलों के समर्थकों में जीत हार को गरमा गरम बहस छिड़ गई है। लोग एक दूसरे से यही पूछते नजर आ रहे हैं कि का गुरु का माहौल बा.तोहरे बुथवा पर केके केतना वोटिया पड़ल। केकर माहौल लगत बा के जीती। तोहरे बुथवा पर कवन दल क जादे वोट पड़ल। यहीं बात समाप्त नहीं होती बल्कि लोग यह भी पूछ रहे हैं कि तोहरे घरवा क कुल वोटिया पड़ल की नाहीं अऊर केके देहलै। इसके अलावा सियासी दलों के लोग चाय पान की दुकानों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर जमा होते ही चुनाव नतीजे को लेकर गुणा भाग करने में जुट जाते हैं। बात बात में लोग अंगुली पर ही प्रत्याशियों के वोट गिनकर दूध का दूध पानी का पानी करने से नहीं चूक रहे हैं। आंकड़ों को लेकर लोग जमकर माथा पच्ची कर रहे हैं। कुल मिलाकर बहस का नतीजा यह निकलकर आ रहा है कि कौन मुकद्दर का सिकंदर बनेगा यह तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।


पिंक बूथ के समीप बना दिया सेल्फी प्वाइंट, मतदाता मायूस

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। नगर निकाय चुनाव में मतदान केंद्रों को मतदाताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया गया। पिंक बूथ में उनके लिए सेल्फी प्वाइंट तक बना है। यहां गुब्बारे आदि से सजावट की गई। चायल में जिम्मेदारों ने सेल्फी प्वाइंट बनाने में चूक कर दी। इसे बूथ के निकट बना दिया गया। जहां तक मोइबल ले जाना मना था। ऐसे में युवा मतदाताओं को मायूसी मिली। वह सेल्फी नहीं बना सके। युवा वर्ग के मतदाता खास तौर पर पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं को शौक रहता है कि वह अपने पहले मत प्रयोग को यादगार बनाएं। इसके लिए युवा और युवतियां अपनी मोबाइल से सेल्फी लेते हैं लेकिन चायल के सेल्फी प्वाइंट को पिंक बूथ के समीप ही बना दिया गया। आलम यह रहा कि यहां तक तो कोई माबाइल ही नहीं ले जा सका। ऐसे में सेल्फी लेने की नौबत ही नहीं आई। जिम्मेदारों की इस चूक का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ा। पहली बार मतदान के लिए बूथ आए दीपू व निरंजन ने बताया कि मोबाइल को 100 मीटर की दूरी तक ले जाने पर पाबंदी थी। जबकि सेल्फी प्वाइंट बूथ के समीप बना दिया। इससे वह अपनी सेल्फी नहीं ले सके। रिंकी, राधा, स्वीटी भी सेल्फी प्वाइंट के पास जाकर फोटो बनाना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पुलिस की सख्ती के कारण वह अपने पहले मतदान को यादगार नहीं बना सके। इसका उन्हें मलाल रहा। वहीं यूसुफ व फैजान अहमद ने कहा कि यदि मोबाइल ले जाना 100 मीटर तक पाबंद था तो सेल्फी प्वाइंट को उचित दूरी पर बनाया चाहिए।


युवा मतदाताओं में रहा गजब का उत्साह

No comments



राकेश केशरी

कोई बाइक तो कोई ई-रिक्शा से पहुंचा मतदान करने

कौशाम्बी। मतदान को लेकर प्रत्याशी जहां जोर शोर से लगे थे। वहीं, दूसरी ओर मतदाताओं में भी वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिला। हर कोई अपने-अपने मत का प्रयोग करने का आतुर दिख रहा था। बुजुर्गों, महिलाओं का जहां आना जाना लगा था। वहीं, युवा मतदाता भी पीछे नहीं थे। वह जल्द से जल्द अपने मत का प्रयोग करना चाहते थे। दूसरों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। लोग एक दूसरे को बूथ तक लाने का भी प्रयास करते दिखे। कोई बाइक तो कोई ई-रिक्शा से अपने व पड़ोसियों के साथ मतदान के लिए आ रहा था। चक नगर द्वितीय निवासी मनोज कुमार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद परिवार के अन्य लोगों को एक-एक कर बाइक से वोटिंग के लिए ला रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में सात वोटर हैं। सभी का मतदान हो सके, इसके लिए वह सुबह से प्रयास कर रहे थे। इसी प्रकार समदा के अली अहमद भी अपने परिवार के लोगों को ई-रिक्शा में लेकर मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचे थे। बताया कि उनके साथ आस-पास के तीन अन्य बुजुर्ग भी आए थे। युवाओं का यह उत्साह मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। बुजुर्गों को और अन्य ऐसे लोग जो किसी कारण से बूथ तक नहीं पहुंच सकते थे। प्रशासन का जागरूकता अभियान नहीं, युवाओं के जोश ने उन्हें मतदान कराया है।



मतदाता सूची में गड़बड़ी, सैकड़ों मतदाता वोट से वंचित

No comments



राकेश केशरी

प्रत्याशियों ने विरोध के बजाय मतदाताओं को साधने का किया प्रयास

डीएम के पूर्व स्टेनो समेत परिवार के लोग भी नहीं कर सके मतदान

कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों की मतदाता सूची बनाने के दौरान भी खेल हुआ है। तमाम ऐसे लोग हैं, जिनके नाम सूची से कट गए। कई लोगों के नाम एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शामिल कर दिया गया। आसपास की ग्राम पंचायत के लोगों के नाम भी सूची में शामिल है। प्रत्याशियों ने इसका विरोध करने के बजाय इनको साधने का प्रयास किया। इससे सैकड़ों मतदाता वोट देने से वंचित रह गए। नगर निकाय चुनाव से पूर्व महीनों तक मतदाता सूची को लेकर काम किया गया। कई बार संशोधन व सूची का प्रकाशन हुआ। इसके बाद भी कमियों को दूर नहीं किया जा सका। बीएलओ के भरोसे तैयार की गई मतदाता सूची में गुरुवार को निकाय चुनाव के दौरान तमाम गड़बड़ी सामने आई। नव गठित नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम में मां शीतला नगर की मतदाता सूची में गिरधरपुरगढ़ी ग्राम पंचायत के मजरा बड़का टिलवा के 162 लोगों के नाम नगर पंचायत और ग्राम पंचायत की भी सूची में शामिल है। यह गड़बड़ी पहले पहले प्रकाश में आ चुकी थी, लेकिन किसी प्रत्याशी ने इसका विरोध नहीं किया। सभी अपने अपने स्तर से मतदाताओं को साधने का प्रयास करते रहे। इसी प्रकार की गड़बड़ी मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र में भी हुई है। कांशीराम कालोनी घना का पूरा के लोगों के नाम अलग-अलग नगर क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल हो गए। वार्ड के लोगों को अपने नाम खोजने के लिए परेशान होना पड़ा। चक नगर प्रथम सरदार पटेल नगर निवासी और डीएम के पूर्व स्टेनो रामराज सिंह के पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची से गायब था। इसकी वजह से संदीप सिंह, नंदरानी, अभिलाष सिंह, सौम्या सिंह वोट देने से संचित रह गईं। पूर्व स्टेनों का आरोप है कि कभी भी बूथ लेवल अफसर उनके घर आकर संपर्क नहीं किया। वार्ड संख्या 12 के बबुरा निवासी आसिब की पत्नी फिरोजी का नाम मतदाता सूची में नहीं था। जबकि पति का कहना था कि इसके पहले विधानसभा की सूची में नाम था और वोट भी दिया था। वार्ड संख्या पांच की शोभा देवी, सत्यम, शिवानी, शिवम का नाम वार्ड पांच के साथ ही वार्ड 11 की सूची में भी दर्ज है। ऐसे में मतदाताओं को परेशान भी होना पड़ा। इस संबंध में एडीएम प्रशासन जयचंद्र पांडेय का कहना है कि मतदाताओं को सूची में पहले नाम देख लेना चाहिए। समय रहते बीएलओ से संपर्क करके नाम जुड़वा लेना चाहिए।


मतदान खत्म फिर भी चर्चा से चट्टी चौराहे गर्म

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार की शाम पांच बजें मतदान के बाद लगता था कि चुनावी गर्मी शांत हो जायेगी, लेकिन मतदाताओं की चुप्पी ने प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के दिल में जो हलचल मचाई है,उससे माहौल पूरी तरह गर्म है। चट्टी चैराहे पर बस एक ही चर्चा है हार.जीत की। अध्यक्ष पद को लेकर हर कोई अपने दलगत व निर्दल प्रत्यासी स्वयं को जीतता हुआ बता रहा है। वही अंर्तकलह व भीतरघात की चर्चा भी जोरों पर है। बतां दें कि सिराथू नगर पंचायत व मंझनपुर नगर पालिका में लड़ाई बड़े दलों की बीच में मानी जा रही है। लेकिन चर्चा में छोटे दल के साथ निर्दल प्रत्यासी भी हैं। यह जीतेंगे इस पर तो कोई दाव नहीं लगा रहा है,लेकिन यह चर्चा जरूर है कि इन्हें जितना मत मिला होगा बड़े दलों की बीच लड़ाई उतनी ही कठिन होगी। यानि यह अपनी गणित भले ही न सेट कर पाये हों लेकिन इन्होंने दूसरे की गणित जरुर बिगाड़ी है। यही कारण है कि इनकी चर्चा लोग अधिक कर रहे हैं। चट्टी चैराहों पर चल रहे चर्चा में मतदाता यह आकलन कर रहे हैं कि भाजपा,सपा,कांग्रेस,बसपा में जिसके वोट बैंक ने साथ दिया होगा वह मुख्य लड़ाई में होगा। रहा सवाल प्रत्याशियों का तो सभी प्रत्याशी अपने आप को विजई बतां रहे हैं। अगर भीतरघात हुआ होगा तो सारे आकलन और गुणा गणित फेल भी हो सकता है। हार जीत पर चर्चा और सट्टा भी इन्हीं दलों के समर्थक लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जिले कि दो नगर पालिका व आंठ नगर पंचायतों में अब तक लाखों रुपयों का सट्टा लग चुका है। वही किसके सिर ताज बधेंगा यह तो आने वाले 13 मई को मतगणना के बाद ही पता चलेगा।


चुनावी नतीजों को लेकर शुरू हुआ संट्टेबाजी का खेंल

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद सटोरियों की चांदी हो गई है। कौन जीतेगा,कौन हारेगा इसको लेकर बाजी लगनी शुरू हो गई है। गुरुवार की शाम पांच बजें के बाद जिलें के हर कस्बें व गली मोहल्लों,चैराहों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हर जुबान पर चुनावी नतीजे को लेकर चचार्ओं का बाजार गर्म रहा। लगभग एक माह से चल रहे चुनावी उठा पटक के बाद गुरुवार की शाम से चुनावी नतीजे को लेकर चर्चा गर्म रही। इस दौरान संट्टा लगाने वालों की पौ बारह है। कौन चुनाव में बाजी मारेगा तथा किसके सर सजेगा सफलता का ताज इसको लेकर हजारों के संट्टे लगने लगे हैं। जातिगत गुणा गणित तथा अपने.अपने ढंग से आंकलन के बाद न सिर्फ लोग जीत हार का फर्क बताने लगे हैं बल्कि कुछ लोग तो कौन कितना वोट पाएगा इसकी भी भविष्यवाणी करने लगे हैं। जबकि मतदान के फौरन बाद ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चुनावी नतीजे को लेकर हो रहे आंकलन के अनुसार लोग न सिर्फ प्रत्याशियों का भविष्य बता रहे हैं।

नगर निकाय चुनाव 2023: अध्यक्ष पद के प्रत्यासियो को सता रही भितरघातियों की भूमिका

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। नगर निकाय चुनाव 2023 में किसको कितना मिला मत यह तो 13 मई को ही साफ होगा लेकिन मतदान में छोटे.मोटे दलों सहित निर्दल प्रत्यासियों और भीतरघातियों की भूमिका को लेकर तरह.तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। देखने वाली बात यह होगी कि इनकी भूमिका क्या गुल खिलाती है। चुनाव में मतदाताओं को अपनी ओर मोडने के लिए प्रत्याशियों द्वांरा हर हथियार का प्रयोग किया गया। गुरुवार को मतदाताओं ने भारी तादाद में नगर निकाय के अध्यक्ष पद व सदस्य पद हेतु मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी कर दिया। मतदाताओं का फैसला बैलेट बाक्स में सुरक्षित भी हो गया है। कौन बनेगा मुकद्दर का सिकंदर इसका फैसला तो 13 मई को मतगणना के बाद सामने आएगा लेकिन तब तक लोग चुनावी नतीजे को लेकर जोड़.तोड़ में लग गए हैं। चुनाव में छोटे दलों व निर्दल प्रत्यासियों की भूमिका लेकर जहां चर्चा हो रही है वहीं पार्टी के भीतरघातियों की भूमिका को लेकर भी लोग तरह.तरह की बात करने लगे हैं। सिराथू नगर निकाय में प्रमुख मुकाबला तो भाजपा व सपा पार्टियों के बीच होने की संभावना जताई जा रही है,जबकि निर्दल प्रत्यासियों सहित अन्य दलो के प्रत्यासियों  को वोटकटवा के रुप में आंका जा रहा है। जबकि नगर पालिका मंझनपुर में त्रिकोणीय संघर्ष रहा,वही नगर पालिका भरवारी में भी भाजपा व सपा के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है, जबकि नगर पंचायत अझुवा व दारानगर कडाधाम में भाजपा व सपा के अध्यक्ष पद के प्रत्यासियों को निर्दल प्रत्यासी कडी टक्कर दे रहे है। इसी तरह नगर पंचायत करारी व पूरब पश्चिम शरीरा में भी भाजपा,सपा बसपा को निर्दल प्रत्यासी कडी टक्कर दे रहे है, वही नगर पंचायत सराय अकिल में सपा व आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर रही। जबकि नगर पंचायत चायल व चरवा में भी दलगत प्रत्यासियों को निर्दल प्रत्यासी कडी टक्कर दे रहे है। इस बीच विभिन्न पार्टियों के असंतुष्ट नेताओं की भूमिका को भी लोग नजर अंदाज नहीं कर पा रहे हैं। कहा जा रहा है कि लगभग सभी प्रमुख पार्टियों में विभीषण की भूमिका निभाने वालों की जमात रही है। इनकी भूमिका भी चुनावी नतीजे पर असर डाल सकती है।


चुनावी चकल्लस: खाया पिया महगुआं का,वोट किया घुरउवां को

No comments



राकेश केशरी

कौशाम्बी। कलुवा भाई किस सोच में डूबे हो। कुछ नहीं हरिया भाई चुनाव परिणाम के बारे में सोच रहा था। का बात है बड़े खलिहर बैठे हो। आपके दरबारी नहीं आए। कल्लू भाई बोले,अब कोई नहीं आने वाला है। ठीक कहते हो कल्लू भाई चुनावी सीजन में चंगू.मंगू आपके इर्द.गिर्द मंडराते हुए नजर आ रहे थे और चुनावी समर खत्म होते ही सरक लिए। हरिया बोला,यह तो पुराना राजनीति पैंतरा हैं जब से होश संभाला है गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले नेता न जाने कितने आए और गए। तब चुनावी इम्तिहान में किसको पास करा रहे हैं। इसके बारे में सटीक कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसी बीच बाबू गुरु की इंट्री होती है। भाई लोग प्रणाम। क्या गुफ्तगू हो रहा है। कुछ नहीं गुरू। बस चुनावी बतकुच्चन चल रही है। गुरू बोले,कल्लू भाई किस प्रत्याशी की स्थिति अच्छी चल रही है। कल्लू बोले,पहले इ बताओ किसको वोट किया है। तभी हरिया तपाक से बोल पड़े। अरे कल्लू भाई गुरूवा त महगुआं क खूब दावत उड़इले बा। कल्लू बोले,का बात कर रहे हो हरिया। सच बोल रहा हूं,यकीन नहीं आता है तो पूछ लीजिए सामने बैइठे हैं। गुरु मुस्कुराए और बोले भाई फ्री का मिला तो दाब लिया। कल्लू बोले,अच्छा इ सब बात छोड़ो और बताओ वोट किसको किया। सच बताए कल्लू भाई खाया पिया महगुआं का,लेकिन वोट किया घुरउवां को। कल्लू बोले,वाह गुरु तुमने मुंह की बात छीन ली। हरिया बोला खुदा कसम कल्लू भाई मैंने तो घुरउवां को वोट किया। इतना ही नहीं उसे सौ.पचास वोट भी दिलवाया हूं। कल्लू बोले,इ अच्छा काम किया,प्रत्याशी योग्य है। नि:संदेह जीतने के बाद नगर का चहुंमुखी विकास करेगा। तब कल्लू भाई,आपने किसके पाले में कितने वोट डलवाए। कल्लू बोले, अब तुम लोगों से झूठ क्या बोलना। चुनावी समर में तरह.तरह के नेता और रुपये का रुतबा दिखाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन मुझे कोई जचा नहीं। आज दस.बीस हजार लेकर यदि मैं किसी की जीत में अपना योगदान करता तो जीतने के बाद वह प्रत्याशी जनता को तनिक भी तवज्जो नहीं देता। गुरु बोले,सौ टका सही कह रहे हो कल्लू भाई। इस बात को लेकर शुरू में संशय था कि किस का समर्थन किया जाए। लेकिन एक दिन घुरउवां आया और पैर पकड़कर जमीन पर बैठ गया। इसके बाद संशय पर विराम लग गया। कल्लू बोले,खुलकर तो नहीं लेकिन अंदर ही अंदर घुरउवां को भरपूर सपोर्ट किया। गुरु बोले,अरे भाई लोग जनता तो अभी से चिल्ला रही है कि अपना घुरउवां जीत गया।


उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

No comments



कमल सिंह

बांदा, नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का आज मतदान संपन्न हो गया। अब स्टार प्रचारकों का रुख दूसरे चरण पर हो रहा है। चित्रकूट मंडल के चारों जनपदों में 11 मई को मतदान होना है। चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे उम्मीदवार मतदाताओं के घर घर जाकर सीधा संपर्क साध रहे हैं। लेकिन अभी मतदाताओं का रुख स्पष्ट नहीं हो रहा है। अब उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्टार प्रचारकों की एंट्री हो रही है। इसी कड़ी में 9 मई को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के बांदा आने की संभावना है।जिले की दो नगर पालिका व 6 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 80 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। नगर पालिका बांदा में उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। इसी वजह से यहां सत्ता पक्ष के स्टार प्रचारकों की एंट्री हो रही है। जो उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे। इनमें सबसे पहले जल शक्ति मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को बांदा पहुंचे। उन्होने तिंदवारी और बांदा में प्रबुद्ध जन सम्मेलन संबोधित करके मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 मई को बांदा पहुंचने की संभावना है। वह राइफल क्लब मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारी हो चुकी है। फिलहाल अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन पार्टी की ओर से सारी व्यवस्थाएं लगातार की जा रही है। बताते चलें कि इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के झांसी मंडल में जनसभा को संबोधित कर मतदाताओं को बीजेपी के पाले में लाने की कोशिश की है। अब चित्रकूट मंडल में भी आकर चारों जिलों में होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।

डीएम नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

No comments



कमल सिंह

बांदा/बैठक में जिलाधिकारी ने गत सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गये निर्णयों की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सड़क किनारे के अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने एवं हाई टैªफिक जोन वाले स्थलों बाबूलाल चैराहा एवं कालू कुंआ चैराहे पर प्राइवेट बसों तथा ई-रिक्शा के संचालन हेतु अलग-अलग जोन चिन्हित कर वाहनों का संचालन कराया जाए, जिससे कि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने टैªफिक पुलिस, परिवहन विभाग, नगरपालिका एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक सम्बन्धित विभाग सड़क में भीड-भाड वाले हाट स्पाट चिन्हित करें एवं जाम न लगने हेतु इसकी एक कार्ययोजना भी तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने की कार्यवाही समय-समय पर निरन्तर चलती रहनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि चिन्हित ब्लैक स्पाटों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु रोड सइनेज सेन्टर एवं ऐज लाइन तथा ब्रेकर आदि के साथ जिन कार्यों को पूर्ण कराया जाना है उनको शीघ्र कराया जाए। बैठक में बताया गया कि 18 ब्लैक स्पाटों पर कार्य किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि सड़कों पर अन्ना जानवर घूमनेे नही पायें और उन्हें बुद्धवार व शनिवार को अभियान चलाकर निरन्तर पकडने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने रात में सड़कों पर स्ट्रीट लाइट को  निरन्तर संचालित रखने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अवैध एवं टैम्पर्ड नम्बर प्लेट वाहनों के संचालन पर कडी नजर रखते हुए उन्हें रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।उन्होंने सड़क दुघटनाओं को रोकने हेतु ओवर स्पीड एवं ओवर लोड वाहनों की सघन चेकिंग कराये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पुलिस विभाग, परिवहन एवं यातायात विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट व अधिक गति से वाहन चलाने वाले वाहनों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाए। उन्होंने समस्त कार्मिशयल वाहनों ट्रक, बस, टैम्पो में रिफलेक्टर टेप लगवाये जाने के साथ शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश को नोे इंन्ट्री के समय कडाई से अनुपालन कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ट्रक ड्राइवरों की लाइसेन्स की चेकिंग अभियान चलाये जाने तथा पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से राष्ट्रीय मार्ग, एक्सप्रेस-वे व प्रमुख मार्गों में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालयों में छात्र/छात्राओं को सड़क सुरक्षा, अनावश्यक जल दोहन को रोकने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिये।बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी श्री रूपेश कुमार सोनकर, ए0आर0टी0ओ0 श्री शंकर सिंह सहित सड़क सुरक्षा समिति के सचिव श्री दिनेश यादव सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के छात्रों का बांदा जिला स्टेडियम मंडलीय ट्रायल के द्वारा चयन हुआ

No comments



कमल सिंह

बांदा/उसी क्रम में आज भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी की छात्राओं का प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज दिनांक 2 मई 2023 से 6 मई 2023 तक आजमगढ़ में होने वाली प्रतियोगिताके लिए वॉलीबाल खिलाडियों का तिलक एवं दही पिलाकर संस्था की प्रिंसिपल  श्रीमती वृंदा जिन्द्ररल एवं प्रबंधक श्रीमान अंकित कुशवाहा जी ने अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाये दी lसंस्था के प्रबंधक श्रीमान अंकित कुशवाहा जी ने बताया कि वेद सर और हामिद सर के कठिन प्रयास से ही बच्चो का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हो पाया आजमगढ़के लिए रवाना होने वाली विद्यालय की छात्रायें अनीषा, कनिष्का, लक्ष्मी व श्रेयांशी, अंजली, पूजा आर्चिशा, आसिमा भाग लेंगी। स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव  शिवकुमार गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार सेठी, उप- क्रीड़ाधिकारी शीलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बच्चो को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन दियाl

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत और भाई गंभीर: घर में मचा कोहराम

No comments



कमल सिंह

बांदा। सड़क हादसा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र की है।मुगौरा गांव निवासी युवराज (28) अपनी मौसी के बेटे अरविन्द (16) पुत्र रामबहादुर निवासी बड़नपुर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के साथ रविवार देर शाम कालिंजर जा रहा था।रास्ते में गुड़ाकला चौकी क्षेत्र के बजरंग चौराहा के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से दोनों उछलकर दूर जा गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय युवराज ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अरविंद की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है।

पत्नी की हत्या में दोषी पाए गए पति को अदालत ने आठ साल की सजा सुनाई

No comments



10 हजार रुपये जुर्माना किया गया जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी

बांदा। अन्य धाराओं में भी जेल और जुर्माना किया गया है। सभी सजाएं साथ चलेंगी। पिता वीरेंद्र साहू ने चिल्ला थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि पांच साल पूर्व उसने अपनी पुत्री पूनम की शादी पपरेंदा गांव निवासी शिव प्रसाद के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर पुत्री की जलाकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट में पति समेत सास, ससुर, देवर, जेठ, जेठानी को नामजद किया था। विवेचना में पति को छोड़कर अन्य सभी ससुरालियों को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी। शनिवार को अदालत ने पति शिव प्रसाद को दोषी पाते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था। सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय की न्यायाधीश अंजू काम्बोज ने दोषी पति को दहेज हत्या में आठ साल जेल और जुर्माना की सजा सुनाई है।

बच्चों की मौलिक सोच व स्तर में गिरावट ''कारण है डिजिटल मोबाईल लत"

No comments



रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम से।

एक संपादकीय लेखन

‘✍️रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर (दैनिक राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज सतना मैहर)आटा’ से भी सस्ता मोबाइल ‘डाटा’ के घोर नकारात्मक प्रभाव अब खुलकर दिखने लगे हैं। इंटरनेट, साइबर संसार, स्मार्टफोन व सोशल मीडिया की ऐसी लत युवाओं में लग चुकी है जिससे वह न सिर्फ वास्तविक दुनिया से कट गया है, बल्कि इसके शिक्षा स्तर और बौद्धिक क्षमता में भी गिरावट दर्ज हो गई है। स्कूली बच्चों और बीस वर्ष के आसपास के नवयुवकों व लड़कियों पर हाल ही में हुए एक डिजिटल-साइबर सर्वे से पता चला है कि इनकी 92 फीसदी संख्या साइबर एडिक्शन के समुद्र में गोता लगाती है जिनमें 60 फीसद संख्या ऐसी है जो खाना-पीना छोड़ सकते हैं, पर फोन-सोशल मीडिया नहीं?रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है कि कक्षा पांच से ऊपर वाले अधिकांश बच्चे फोन में ऐसे घुसे हुए, जैसे उन्हें दुनियादारी से कोई मतलब ही नहीं? सिर्फ अपने में ही मस्त होते हैं। समय पर खाना खाना, स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद, स्कूल होमवर्क आदि सब भूले होते हैं।सेकेंडरी लेवल के बच्चों में शिक्षा स्तर का गिरने का कारण भी डिजिटल लत ही है। इसके अलावा उनके शारीरिक विकास में नुकसान हो रहा है? बच्चे समय से पहले अपनी आंखों की रोशनी खोते जा रहे हैं। पारिवारिक सदस्य हों या अभिभावक, शिक्षक, चिकित्सक, सभी इंटरनेट, स्मार्टफोन व सोशल मीडिया के नकारात्मक पक्षों से भलीभांति वाकिफ हैं, बावजूद इसके वह कुछ कर नहीं पाते। दरअसल, उनमें एक डर ये भी होता है, कि ज्यादा सख्ती दिखाने पर बच्चे गलत कदम उठाने में देरी नहीं करते? डिजिटल युग में वास्तविक रिश्ते बहुत पीछे छूटते जा रहे हैं जिनमें युवा ज्यादा हैं।बीते दिनों अमेरिकी कंपनी ‘साइबर वर्ल्ड ओरीजनल’ और ‘ए.टी. कियर्नी’ ने संयुक्त रूप से दर्जन भर देशों में करीब लाख से ज्यादा लोगों से बातचीत करके एक सर्वे किया, जिसमें लोगों से पूछा गया कि उनके बच्चे ज्यादातर समय कैसे बिताते हैं। उत्तर में बताया गया कि स्कूलों से आने के बाद बच्चे बा-मुश्किल अपनी स्कूली ड्रेस चेंज करते हैं, घर पहुंचते ही सीधे मोबाइलों पर झपट्टा मारते हैं। खाना-पीना, स्कूल बैग्स रखना भी गवारा नहीं समझते। यहां तक कि शाम के वक्त खेलने-कूदने का वक्त होता है, वहां भी स्मार्टफोन ले जाकर बच्चे गेमों में मटरगश्ती करते हैं। भारत के हालात कुछ ज्यादा ही खराब हैं। स्मार्टफोन के इस्तेमाल में हिंदुस्तानी बच्चे अव्वल श्रेणी में हैं जिसकी वजह हमारे यहां मोबाइल डाटा अन्य देशों के मुकाबले काफी सस्ता है। रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है कि साइबर एडिक्शन के नुकसान एक नहीं, अनेक हैं। मन-मस्तिष्क में इंटरनेट की सोहबत घुसने से बच्चे स्टडीज की मूल मौलिकता से अनभिज्ञ हो रहे हैं। अभी हाल में यूपीपीसीएस का परिणाम घोषित हुआ जिनमें जिन बच्चों ने सफलता पाई, उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा भी कि कोई भी परीक्षा पास करने के लिए प्रतिभागियों को सोशल मीडिया से दूर रहना होगा। इंटरनेट के सकारात्मक पक्ष के संबंध भी हैं जिनका भी जिक्र उन्होंने किया। पर, ज्यादातर बच्चे सदुपयोग की जगह दुरुपयोग ही करते हैं। इंटरनेट में व्यस्त होने के चलते ही कम्पीटिशन में प्रतिभागी पिछड़ रहे हैं। जबकि, जो बच्चे दूर रहते हैं, उन्हें बाजी मारने में कोई मुश्किल नहीं होती। कई सफल बच्चे कहते हैं कि अब कम्पीटिशन कम है, क्वालिटी-स्टडी के प्रतिभागियों की संख्या सीमित होती है। कुल मिलाकर, इंटरनेट, फोन, सोशल मीडिया के जंजाल में फंस चुकी पीढ़ी को बाहर निकालना किसी चुनौती से कम नहीं? मेरी कलम कहती है कि बहरहाल, इस समस्या का सर्वाधिक नकारात्मक पहलू एक यह भी है। आज की पीढ़ी गूगल-इंटरनेट को ही शिक्षक और अपना माईबाप समझने लगी है, जो सर्च किया उसे ही वास्तविक सच्चाई मान लेती है। तब उन्हें बुजुर्गों के अनुभव, बुद्धिजीवियों की राय बेमानी-सी लगती है। विद्यालयों में पढ़ाए गए कोर्स या चैप्टरों पर विश्वास नहीं करती। पाठ्यक्रम की तमाम सामग्री गूगल करके समझते हैं। असल मायनों में यहीं से शिक्षा का स्तर गिरना भी आरंभ हो जाता है। युवाओं में अब धीरे-धीरे देश की जरूरी-वास्तविक समस्याओं को जानने-समझने की क्षमता कुंद होती जा रही है।रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम के अनुसार सर्वे बताता है कि ऐसा भी नहीं है कि युवा इंटरनेट का इस्तेमाल जरूरी तौर पर करते हैं, जमकर दुरुपयोग करते हैं। चाइल्ड पोर्नोग्राफी की लत भी इंटरनेट से चिपकने से लगती है। कई बच्चे स्कूलों में भी फोन के साथ पकड़े जाने लगे हैं। कई मर्तबा तो बच्चों की हरकतों को देखकर शिक्षक-अभिभावक भी शर्मसार होते हैं।दरअसल, कोरोना काल में लगाए गए लॉकडाउन ने बच्चों में फोन की लत को और बढ़ाया था। वो ऐसा वक्त था, जब बच्चे घरों में कैद थे और स्कूलों की बीच में छूटी पढ़ाई को फोन के जरिए ऑनलाइन पढ़ते थे। तब, अभिभावक भी यही मानते थे कि बच्चे पढ़ने में मग्न हैं। पर, उन्हें क्या पता था कि बच्चे मोबाइल एडिक्शन के शिकार हुए पड़े हैं। रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है कि समय की मांग यही है, युवाओं और आने वाली पीढ़ी को इस समस्या से किसी भी सूरत में बचाने के मुकम्मल उपाय खोजे जाएं।

✍️ रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर, दैनिक राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज संवाददाता सतना मैहर

कलेक्टर ने निभाया अपना वादा, वैशाली की शादी में पहुँचकर दिया आशीर्वाद.

No comments




सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की.

विवाह समारोह में कलेक्टर को अपने बीच पाकर खुशी से फूला नहीं समा रहा था दीपांकर परिवार.

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद अपने वादे को निभाते हुये आज बुधवार की रात महिला बाल विकास विभाग के लिपिक पंकज दीपांकर की बहन वैशाली की शादी में पहुँचे और वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की । कलेक्टर को अपने बीच पाकर पूरा दीपांकर परिवार प्रफुल्लित था।  वैशाली की मां मीना दीपांकर ने कहा - मैंने कभी ....सोचा नहीं था कि ...मुझ जैसे साधारण परिवार के आमंत्रण पर... कलेक्टर श्री प्रसाद ....वैशाली की शादी में आएंगे। मीना ने कहा कि मैंने कलेक्टर साहब की..….. सहृदयता और संवेदनशीलता के बारे में जितना सुना था, उन्हें उससे कहीं अधिक बढ़कर उन्हें पाया। कलेक्टर श्री प्रसाद को अपने बीच पाकर पूरा दीपांकर परिवार खुशियों से सराबोर और अभिभूत था। वैशाली की मां मीना ने कहा........कलेक्टर साहब ....बहुत ही दयालु हैं,..... उन्होंने वैशाली के विवाह समारोह में शामिल होकर इसे यादगार और अविस्मरणीय बना दिया।   मीना ने कहा -...वैशाली जब 19 साल की थी तभी उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। बेटे पंकज को उन्हीं की जगह पर अनुकंपा नियुक्ति मिली । लेकिन रह-रहकर दिन-रात ..वैशाली की शादी की चिंता सताती थी, कि बिना बाप की बेटी की शादी कैसे होगी। कलेक्टर साहब ....ने विवाह स्थल सिंधु सदन माधवनगर पहुंचकर नवयुगल को आशीर्वाद दिया । कभी सोचा नहीं था, कि उसे शादी में आशीर्वाद देने स्वयं.... कलेक्टर आएंगे । लेकिन उन्होंने शादी में शामिल होकर मेरे परिवार को बहुत सम्मान दिया। मीना.... खुशी से फूली नहीं समा रही थीं.......आंखों में खुशी के आंसू थे और कह रही थी, कि वैशाली कितनी खुशनसीब है, कि उसके बारात की अगवानी करने स्वयं जिले के कलेक्टर मौजूद हैं। मीना ने कहा कि कलेक्टर साहब की .....वैशाली की शादी में मौजूदगी को पूरा दीपांकर परिवार रिश्तेदार और आने वाली पीढ़ियां और मैं...... तो...कम से कम......जीवन भर नहीं भूल पाऊंगी।

96 किलो 450 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, डस्टर कार से हो रही थी तस्करी ,बरही पुलिस की कार्रवाई

No comments



कटनी। बरही पुलिस ने डस्टर कार में प्रतिबंधित गांजा की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार से 96 किलो गांजा बरामद किया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक डस्टर कार में रायपुर से गांजा लेकर कटनी की ओर आ रहे थे। मुखबिरों ने इसकी सूचना बरही पुलिस को दी। जिसके बाद बरही पुलिस ने सडक़ पर चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान मुखबिरों के द्धारा बताई गई डस्टर कार को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में डस्टर कार के अंदर 96 किलो गांजा रखा मिला। कार सवार दोनों युवक सतना जिले ग्राम भदनपुर के निवासी है तथा गांजा की खेप रायपुर से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस संबंद्ध मे प्राप्त जानकारी अनुसार मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर द्वारा टीम बनाकर थाना बरही क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा अवैध शराब क्रय विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु रवाना किया गया । साथ ही सायबर सेल कटनी टीम को निर्देश दिये गये । उसी अनुक्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक डस्टर कार सिल्वर कलर की जिसका नम्बर एम.पी. 19 सी.सी. 3268 में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन हो रहा है तथा उक्त वाहन अमरपुर रोड तरफ से बरही होकर मैहर तरफ जा रहा है। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी तत्काल ग्राम हरतला पुलिया के पास अमरपुर रोड के दोनों ओर स्टाफ के साथ वाहन चैकिंग करते हुये वाहन पर निगाह रखी जा रही थी उसी दौरान अमरपुर तरफ से एक सिल्वर कलर की डस्टर कार तेजरफ्तार से आती दिखी जिसे स्टाफ की मदद से रोका गया। डस्टर कार के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुज जायसवाल पिता पुरूषोत्तम जायसवाल उम्र 37 साल निवासी ग्राम भदनपुर थाना बदेरा जिला सतना एवं दूसरे ने नाम गणेश बहेलिया पिता भगवानदीन बहेलिया उम्र 42 साल निवासी ग्राम भदनपुर थाना बदेरा जिला सतना का रहने वाला बताया। वाहन न रोकने संबंधी कारण पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। वाहन चालक से दरवाजा एवं डिक्की को खुलकर चैक किया गया तो वाहन की डिक्की में तीन काले रंग की बोरी जिनके बाजू में नीले रंग की पट्टी हैं रखी होना पायी गयी. बोरियों को खोलकर देखा गया तो बोरियों में हरी पत्तीदार बीज युक्त गांजा मादक पदार्थ उक्त बोरियों में होना बताया। जो 3 बोरियों में कुल 96 किलो. 450 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल कीमत करीब 960000 रूपये एवं एक डस्टर कार कमांक एम.पी. 19 सी.सी. 3268 कीमत 600000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपियो के विरुध्द एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाई की गई ।

आठनेर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित

No comments




योगेश गुप्ता बैतुल 

8305413100✍🏻

कांग्रेस विधायक  धरमूसिंह सिरसाम ने  नवदंपत्तियो को सफल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी 

बैतूल  जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री  इंदर सिंह परमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आठनेर मे आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे पहुंचकर नवदंपत्तियो को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम मे 401 जोड़े सात फेरे लेकर परिणयबंधन मे बंधे। इस दौरान विधायक भैंसदेही धरमू सिंह सिरसाम, पूर्व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री रोशनी इवने  नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि वर-वधू एवं उनके परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम मे प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों द्वारा नवदंपत्तियो को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत मिलने वाली 49 हजार रुपए राशि के चेक भी प्रदाय किए गए। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बेटियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। यह योजना लोगों के घरो मे खुशियां ला रही है। प्रदेश की लाखों बेटियों के विवाह इस योजना के माध्यम से हो रहे हैं। चेक के माध्यम से योजना की राशि दी जा रही है जिससे बेटियां अपने नव दाम्पत्य जीवन की जरूरत के हिसाब से सामग्री ले सकेगी। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ भी बेटियों को मिल रहा है। महाविद्यालयो मे पढ़ रही पात्र बेटियो को भी पढ़ाई के लिए 25 हजार रुपए की राशि भी दी जा रही है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि बेटियों को रोके नहीं उन्हें उन्नति के शिखर पर जाने दे। 

कार्यक्रम की शुरुआत मे विधायक भैसदेही धरमूसिंह सिरसाम ने स्वागत भाषण देते हुए नवदंपत्तियों को सफल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता के बेटी के विवाह के सपने को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से आठनेर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवदंपत्तियों को सफल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

कृषि नवाचार का अवलोकन करने दूरदर्शन की टीम पहुंची सेल्दा गांव

No comments



टुडे  वार्ता  योगेश  गुप्ता 

8305413100✍🏻

बैतूल पुरखो से विरासत मे मिली कोदो-कुटकी की पारंपरिक खेती वर्तमान मे कम लाभकारी होने के कारण जिले के विकासखंड शाहपुर के ग्राम सेल्दा के कृषकों द्वारा गेहूं चना मक्का की खेती की जा रही थी। अब सतपुड़ांचल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा फिर से कोदो-कुटकी के उत्पादन को लाभ का धंधा बनाने के लिए नवाचार किया जा रहा है जो इन किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा। कंपनी द्वारा कोदो-कुटकी को श्रीअन्न का नाम दिया गया है। ग्राम सेल्दा में किए जा रहे इस कृषि नवाचार का अवलोकन करने के लिए बुधवार को दूरदर्शन दिल्ली की टीम गांव में पहुंची। टीम द्वारा श्रीअन्न उत्पादन को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई। सतपुड़ांचल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा 2075 आदिवासी महिलाओं को परंपरागत कृषि तकनीकों से श्रीअन्न का उत्पादन कराया जा रहा है। कंपनी की डायरेक्टर सरिता एवं यशोदा ने बताया कि नाबार्ड की मदद से वर्ष 2020 मे कंपनी का गठन किया गया था। आदिवासी महिलाओं से बंजर भूमि पर बिना खाद-दवाई के जैविक कोदो-कुटकी का प्राकृतिक उत्पादन करवाया जा रहा है. जिसे कंपनी अच्छे दामो पर खरीद रही है। शीघ्र ही प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित की जाएगी जिसके माध्यम से श्रीअन्न प्रोडक्ट की स्थानीय स्तर पर पैकिंग कर बाजार मे सप्लाई की जाएगी। इस यूनिट की स्थापना से जहां आदिवासी महिलाओ को रोजगार मिलेगा वही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कंपनी द्वारा अन्न उत्पादन कर रही महिलाओ को शेयरधारक बनाया गया है जो एक-एक एकड़ अनुपजाऊ जमीन में कोदो-कुटकी की पारंपरिक खेती कर रही हैं। इस दौरान दूरदर्शन की टीम ने आदिवासी संस्कृति लोकनृत्य रहन-सहन की भी जानकारी ली।

बैतूल का नवाचार अन्य जिले अपनाए - प्रभारी मंत्री श्री परमार

No comments



टुडे वार्ता  योगेश गुप्ता  

बैतूल 8305413100✍🏻

ग्रीष्मकालीन आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ

बैतूल जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि सभी विद्यार्थी खेल से जुड़े ताकि खेल के मैदान खाली न रहे। खिलाडिय़ों को जो खेल किट दी जा रही है. उसका उपयोग कर वे अपनी प्रतिभाएं निखारे बैतूल जिले में शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से खिलाडिय़ों को किट प्रदाय करने का जो नवाचार किया जा रहा है . इसे अन्य जिले भी अपनाए प्रभारी मंत्री श्री परमार बुधवार को जिला मुख्यालय पर मेजर ध्यानचंद एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय आवासीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम मे पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा जैन जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल सिंह कुशवाह जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे। कार्यक्रम मे प्रभारी मंत्री श्री परमार द्वारा खिलाडिय़ों को खेल किट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री परमार ने कहा कि जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन आवासीय प्रशिक्षण शिविर मे प्रशिक्षण लेने वाले ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का यह एक अच्छा अवसर है। ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी इस अवसर का भरपूर फायदा उठाएं। इस प्रशिक्षण शिविर में पूर्ण सुविधा के साथ खेल विशेषज्ञों द्वारा खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखारेंगे एवं प्रतियोगिताओ मे अपना अच्छा प्रदर्शन करेगे। उन्होंने कहा कि बैतूल जिले के खिलाडिय़ों मे जोश बहुत है. वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बैतूल जिले का नाम प्रदेश एवं देश में रोशन करेगे. प्रभारी मंत्री  परमार ने शिविर मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे. खिलाडिय़ों से मुलाकात भी की एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी.

कार्यक्रम मे जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस की अनूठी पहल पर जिले मे पहली बार ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ो के लिए जिला मुख्यालय पर आवासीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर मे जिला मुख्यालय में चार स्थानों पर आठ खेल विधाओ एवं विकासखंड मुख्यालय पर दो-दो खेल विधाओं के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियो के बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों के विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'